Video Viral: स्कॉटलैंड-वेस्टइंडीज मैच में बाउंड्री लाइन पर मुंह के बल गिरा नन्हा बच्चा, पापा भी नहीं बचा पाए

Video Viral T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज (West Indies vs Scotland T20 World Cup Match) को हराकर बड़ा उलटफेर तो किया ही बल्कि मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी देखने को मिली जिसके खूब सुर्खियां बटोरी, दरअसल, स्कोटलैंड की पारी के दौरान एक नन्हा बच्चा बाउंड्री लाइन के पास बने स्टैंड पर से गिर जाता है,

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
T20 World Cup: मुंह के बल गिरा नन्हा बच्चा

Video Viral T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज (West Indies vs Scotland T20 World Cup Match) को हराकर बड़ा उलटफेर तो किया ही बल्कि मैच के दौरान एक ऐसी घटना भी देखने को मिली जिसके खूब सुर्खियां बटोरी, दरअसल, स्कोटलैंड की पारी के दौरान एक नन्हा बच्चा बाउंड्री लाइन के पास बने स्टैंड पर से गिर जाता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्चा को गिरता देख उसके पापा उसे बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और नन्हा बच्चा मुंह के  बल नीचे गिर जाता है. हालांकि बच्चा को ज्यादा चोट नहीं आती लेकिन बच्चे के इस तरह से गिरने वाले वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. 

Watch: अकरम ने मिस्बाह से पूछा 'मिलियन डॉलर' का सवाल, 'क्यों PAK बैटर अब रिवर्स शॉट नहीं खेलते', मिला ऐसा जबरदस्त जवाब

दूसरी ओर मैच की बात करें तो  स्कॉटलैंड ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को यहां वर्षा से बाधित टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी मैच में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हराकर उलटफेर किया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद स्कॉटलैंड ने सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से की 53 गेंद में नौ चौकों से नाबाद 66 रन की पारी से पांच विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

स्कॉटलैंड ने इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम वेस्टइंडीज को 18.3 ओवर में सिर्फ 118 रन पर समेटकर आसान जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज को सुपर 12 चरण में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए अब बुधवार को जिंबाब्वे को हर हाल में हराना होगा. दूसरी तरफ रिची बेरिंगटन की अगुआई वाली टीम को सुपर 12 चरण में जगह बनाने के लिए अपने यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी आयरलैंड को हराना होगा. (भाषा के साथ इनपुट)

Advertisement

यह दिग्गज बना ऑस्ट्रेलिया का नया वनडे कप्तान, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड का ऐलान

विश्व क्रिकेट के 'सिकंदर' ने फिर से दुनिया को चौंकाया, T-20 वर्ल्ड कप में मचाया गदर, पहले ही मैच में बना दिया रिकॉर्ड

T20I World Cup Special: ये 6 घातक गेंदबाज़ करेंगे बल्लेबाज़ों की नाक में दम, ध्यान से देख लीजिए नाम

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som ने Pahalgam की घटना पर दिया चौंकाने वाला जवाब! Sucherita Kukreti | Muslim
Topics mentioned in this article