Virat Kohli's Priceless Reaction To Phil Salt Catch: कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी चमत्कार कर डालते हैं. ऐसा ही कुछ फिल सॉल्ट ने किया, हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने जो कैच लिया है उसकी तारीफ हो रही है. हर तरह इस कैच को लेकर फैन्स बात कर रहे हैं. कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने इस कैच को चमत्कारिक करार दिया. वहीं, जब फिल साल्ट ने इस कैच को लपका तो किंग कोहली का रिएक्शन भी वायरल हो गया. दरअसल, मैच के दौरान फिल सॉल्ट ने तीन शानदार कैच लेकर अपनी बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया. उनका सबसे यादगार पल वह शानदार एक-हाथ वाला कैच था, जिससे उन्होंने ईशान किशन को आउट किया, उस समय ईशान 80 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे.
ईशान किशन, जो 80 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थे, 16वें ओवर में सॉल्ट के शानदार एक-हाथ के कैच से बाउंड्री लाइन कैच कर लिए गए. सॉल्ट ने बाउंड्री लाइन के पास दौड़ते हुए, सही समय पर छलांग लगाई एक हाथ से कैच पकड़कर एक खतरनाक पारी का अंत कर दिया. इस कैच को देखकर विराट कोहली और जितेश शर्मा हैरान रह गए. उनका रिएक्शन सामने आया है. विकेटकीपर जितेश शर्मा ने कैच को देखकर अपना सर पकड़ लिया तो वहीं, कोहली हैरान होकर फिल साल्ट की ओर देख रहे थे.
मैच के दौरान सॉल्ट ने पारी की शुरुआत में ही डीप में दो कैच लेकर खलबली मचा दी थी. वहीं, पावरप्ले में, उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर जैकब डफी की गेंद पर एक सही समय पर लिए गए 'रिवर्स' कैच से ट्रैविस हेड को आउट किया था. सॉल्ट ने हेड के 'फ्लैट पुल शॉट' का सटीक अंदाज़ा लगाकर यह कैच लपका था.














