Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने वन-डे डिस्ट्रिक्ट मैच में केवल 91 गेंद पर 233 रन की पारी खेलकर धमाका कर दिया है, अपनी इस तूफानी पारी में अभिषेक ने 15 चौका और 25 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने यह कमाल अमृतसर टीम की ओर से खेलते हुए तरनतारन मेन्स सीनियर टीम के खिलाफ किया है. उनकी तूफानी पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अभिषेक की तूफानी पारी के दम पर अमृतसर की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रन बनाए.
अभिषेक शर्मा की पारी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. बता दें कि हाल ही में अभिषेक खराब फॉर्म में रहे थे, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हुई थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अभिषेक केवल 1, 8 और 2 रन ही बना सके थे. लेकिन अब भारत आकर वन-डे डिस्ट्रिक्ट मैच में अभिषेक ने अपनी खोई फॉर्म हासिल करने की कोशिश की है. इस मैच में उनके बल्ले से ऐसे-ऐसे शॉट निकने है ंजिसे देखकर यह समझा जा सकत ाहै कि यह बल्लेबाज रनों का कितना भूखा है.
बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम अब अगला टूर्नामेंट सितंबर में एशियन गेम्स में खेलने वाली है, इस टूर्नामेंट से पहले अभिषेक ने लोकल टूर्नामेंट में ऐसी पारी खेलकर उम्मीद जगाई है कि आने वाला टूर्नामेंट में उनका बल्ला इसी तरह से आग उगलने के लिए तैयार है. फिलहाल, आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है कि वह पूरी लगन से काम करें. अपनी तैयारी पर फिर से ध्यान दें.