वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi World Record in T20: सीएसके के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया, वैभव ने 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली और विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RR vs CSK, Vaibhav Suryavanshi record in T20: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Vaibhav Suryavanshi World Record, CSK vs RR: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर अर्धशतक जमाया और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाने में सफलता हासिल की, वैभव ने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया, मैट हेनरी की गेंद पर वैभव ने छक्का लगाकर अपनी पारी का आगाज किया. आखिर में वैभव 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. अपनी आतिशी पारी में वैभव ने 4 चौके और 5 छक्के लगाने का कमाल कियाय. यानी अपनी 52 रन की पारी में वैभव ने 46 रन सिर्फ चौके और छक्के से बटोरे.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अपनी पारी के दौरान वैभव ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टी-20 में बना दिया है. वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट के इतिहास 15 साल की उम्र में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने 15 साल की उम्र में अबतक कुल 67 छक्के लगा चुके हैं. वैभव के अलावा यदि 15 साल की उम्र के बल्लेबाजों की बात की जाए तो टी-20 में दूसरे बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 24 छक्के ही लगाए हैं. 

इसके अलावा वैभव 8 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. वैभव के नाम अबतक 8 आईपीएल पारियों के बाद कुल 29 छक्के दर्ज हो गए हैं. ऐसा कर वैभव ने जेक फ्रेज़र-मैकगर्क को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 8 आईपीएल पारियों के बाद कुल 28 छक्के लगाए थे. 

Advertisement

IPL की 8 पारियों के बाद, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

29: वैभव सूर्यवंशी
28: जेक फ्रेज़र-मैकगर्क
21: ग्लेन मैक्सवेल
20: काइल मेयर्स
20: नीतीश कुमार रेड्डी

बता दें कि वैभव ने 15 गेंद पर अर्धशतक जमाया तो PL के इतिहास में RR के लिए दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है, इससे पहले, आईपीएल 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ 17 गेंदों में 50 रन बनाए थे. इस तरह, वह IPL के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 18 से भी कम गेंदों में एक से ज्यादा बार अर्धशतक जड़ा हो.

Featured Video Of The Day
राजा रघुवंशी का 'पुनर्जन्म'! 10 महीने बाद आई खुशखबरी, सच हो गई भविष्यवाणी