Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के सामने मोहम्मद शमी का चैलेंज!, महामुकाबले में कौन किसपर पड़ेगा भारी?

Vaibhav Suryavanshi vs Mohammad Shami; RR vs LSG IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के लिए शमी का मुकाबला किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi vs Mohammad Shami; RR vs LSG IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi vs Mohammad Shami; RR vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में जब बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें एक दिलचस्प 'बैटल' पर टिकी होंगी. एक तरफ होंगे 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज 6 पारियों में 20 छक्के और 24 चौके जड़कर आईपीएल में तहलका मचाया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ होंगे स्विंग के सुल्तान मोहम्मद शमी. राजस्थान के लिए चिंता की बात यह है कि टीम की जीत काफी हद तक वैभव और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी पर निर्भर हो गई है. पिछले दो मैचों में मिली हार के बाद राजस्थान चौथे स्थान पर खिसक गई है, ऐसे में वैभव का चलना टीम के लिए बेहद जरूरी है.

वैभव के लिए यह मुकाबला किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होने वाला है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज के एक ओवर में दो छक्के जड़कर अपनी निडरता साबित की है, लेकिन मोहम्मद शमी की सटीक सीम और पावरप्ले में गेंद को लहराने की कला इकाना की पिच पर घातक साबित हो सकती है. वैभव का खेलने का अंदाज गेंद के उठते ही शॉट मारना जो है, जो शमी की अतिरिक्त उछाल और गति के सामने जोखिम भरा हो सकता है.

इकाना स्टेडियम की परिस्थितियां अक्सर तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं, ऐसे में यह देखना रोमांचक होगा कि क्या वैभव का आक्रामक बल्ला शमी के अनुभव पर भारी पड़ेगा या अनुभवी गेंदबाज अपनी सटीकता से इस युवा तूफान को थाम लेंगे.

IPL 2026 में धमाल मचा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

उन्होंने अपने बेखौफ अंदाज पर भरोसा जताते हुए कहा कि जब तक वह क्रीज पर हैं, उनका मकसद विपक्षी टीम पर इस कदर हावी होना होता है कि मैच उनके हाथ से निकल जाए. IPL 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो वैभव सूर्यवंशी का बल्ला 'गदर' मचा रहा है. उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों की 6 पारियों में 41 की औसत से 246 रन कूट दिए हैं. सबसे हैरान करने वाली बात उनका 236.54 का स्ट्राइक रेट है. इस छोटे से अंतराल में वह अपनी पारी के दौरान 24 चौके और 20 छक्के जड़ चुके हैं. उनकी यह आक्रामकता ही है जिसने उन्हें 15 साल की उम्र में आईपीएल का सबसे बड़ा 'एक्स-फैक्टर' बना दिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल में 'मिसिंग वोटर' बनेगा मास्टरस्ट्रोक? आखिर SIR का कितना होगा असर?