राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिटेंशन प्रकिया पूरी होने के बाद होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो साझा किया है. जहां 'बॉस बेबी' मजेदार जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'वैभव सूर्यवंशी रिटेन राजस्थान रॉयल्स 2027.' फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए उन्हें उनकी पुरानी कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये में रिटेन किए है.
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ आईपीएल 2025 में जुड़े थे. उस दौरान फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था. नीलामी के दौरान वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर देखने को मिली थी.
पहली बोली दिल्ली की तरफ से ही देखने को मिली थी. बाद में राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबला करते हुए अंततः 1.10 करोड़ रुपये की बोली के साथ वैभव को अपने पाले में कर लिया. जो अब टीम के लिए काफी शानदार साबित हो रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
वैभव सूर्यवंशी ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 23 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 23 पारियों में 44.7 की औसत से 1028 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल है. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
वैभव आईपीएल में जड़ चुके हैं 96 छक्के
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 96 छक्के जड़ चुके हैं. यहीं नहीं उनके बल्ले से 81 चौके भी निकले हैं. आईपीएल 2025 में उन्होंने 24 छक्के और 18 चौके लगाए थे. वहीं आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 72 छक्के और 63 चौके निकले थे.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: कोच ने झाड़ा पल्ला, गिल पर छोड़ा फैसला, सिराज खेलेंगे या बाहर बैठेंगे, कप्तान के मर्जी की होगी फाइनल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं