Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में अर्धशतक ठोककर रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा और निकोलस पूरन की कर ली बराबरी

Vaibhav Suryavanshi Half Century vs RCB; IPL 2026: बाएं हाथ के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर आते ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और उसके बाद जोश हेजलवुड जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi Half Century vs RCB; IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi Fifteen Ball Half Century vs RCB; IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पावरप्ले में ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इस तबाही के वजह बने 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपने बल्ले का ऐसा जौहर दिखाया कि आरसीबी का पूरा गेंदबाजी आक्रमण असहाय नजर आया. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान 26 गेंद पर 78 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी से राजस्थान की बड़ी जीत का बेस तैयार करके पवेलियन लौटे.

15 गेंदों में पचासा, हेजलवुड-भुवी की जमकर कुटाई 

बाएं हाथ के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर आते ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और उसके बाद जोश हेजलवुड जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. जोश हेजलवुड का ओवर में वैभव ने हेजलवुड के एक ही ओवर में 3 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़कर कुल 18 रन बटोरे. वहीं भुवनेश्वर कुमार का ओवर में उन्होंने अगले ही ओवर में 'स्विंग के सुल्तान' भुवी को टारगेट किया और 2 शानदार छक्के व 1 चौका लगाकर ओवर से 16 रन कूट डाले.

वैभव ने महज 15 गेंदों में अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर बरसापारा स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े.

Advertisement

निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा की बराबरी

इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक बेहद खास और महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वह आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों (Sub-20 balls) में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा 20 से कम गेंदों में 50+ स्कोर (Most sub-20 ball 50s)

4 बार - निकोलस पूरन
4 बार - अभिषेक शर्मा
3 बार - जेक फ्रेजर-मैकगर्क
3 बार - ट्रेविस हेड
3 बार - वैभव सूर्यवंशी*

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी की इस विस्फोटक पारी ने राजस्थान रॉयल्स को एक अविश्वसनीय शुरुआत दिलाई और आरसीबी के खेमे में खलबली मचा दी है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान पर फिर गहराया बारूदी साया? | Iran US Ceasefire | Trump | America