Vaibhav Suryavanshi: छोटा बच्चा समझके हमको.. बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का- ये क्या चीज़ है वैभव सूर्यवंशी! 

Vaibhav Suryavanshi First Ball Six to Jasprit Bumrah MI vs RR: वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए. 279 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए इस पारी में उन्होंने बुमराह को दो छक्के, शार्दुल ठाकुर को दो छक्के और एक चौका और ट्रेंट बोल्ट को एक छक्का जड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi First Ball Six to Jasprit Bumrah MI vs RR:

Vaibhav Suryavanshi First Ball Six to Jasprit Bumrah MI vs RR: जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का! ये कारनामा दुनिया के किसी बल्लेबाज़ के लिए सोचना भी खौफ़ज़दा बात है. मगर बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए नहीं. बुमराह को उसी ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का जड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी कह चुके हैं, “मैं गेंद को खेलता हूं, गेंदबाज़ को नहीं.” 32 साल के जीनियस जसप्रीत बुमराह को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा तो क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज भी दंग रह गए. यही नहीं तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट का सामना करते हुए भी वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें भी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. आईपीएल में अपने करियर की पहली ही गेंद पर पिछले साल छक्का लगानेवाले वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि बड़ी लीग में वो बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनानेवाले हैं.  

वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए. 279 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए इस पारी में उन्होंने बुमराह को दो छक्के, शार्दुल ठाकुर को दो छक्के और एक चौका और ट्रेंट बोल्ट को एक छक्का जड़ा. बड़ी बात ये है कि इतनी शानदार पारी खेलने के बाद आउट होने पर वो मायूस भी हो गए. 

दिग्गजों को भी करते रहे दंग!

32 साल के जीनियस जसप्रीत बुमराह वैभव सूर्यवंशी के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी के लिए आए तो हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने भी पहले कहा कि इस टक्कर में बुमराह का पलड़ा भारी होगा. दो में से दो मैच में सबकी नज़र पिछले सीज़न में उभरे IPL 2026 के धमाकेदार स्टार वैभव सूर्यवंशी पर थी. बारिश की वजह से गुवाहाटी में टी-20 के 11-11 मैच में STAR SPORTS पर कॉमेन्ट्री के दौरान पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह शुरुआत से कहते रहे, “आज देखना होगा कि बुमराह और वैभव सूर्यवंशी के बीच कैसी टक्कर होती है?” भज्जी ने ये भी कहा कि इस टक्कर में ज़ाहिर तौर पर बुमराह को थोड़ा एज या थोड़ी बढ़त है. लेकिन अगर गेंद वैभवके पाले में आई तो वो ज़रूर मारेंगे. वैभव सूर्यवंशी को लेकर भज्जी ने ये भी कहा, “मुझे उम्मीद है कि वैभव फ़िफ्टी मारेंगे. ये खेलते हैं तो अच्छा लगता है देखने में.” 

Advertisement

छोटा बच्चा समझके हमको! 

चेन्नई के ख़िलाफ़ 52 (17 गेंद, 4 चौके, 5 छक्के, 306 स्ट्राइक रेट) और गुजरात के ख़िलाफ़ 31 (18 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का, 173 स्ट्राइक रेट) रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ़ 11 दिनों पहले अपना 15वां जन्मदिन मनाया है और उनके खुद को गिफ़्ट देने का सिलसिला रुका नहीं है. 

Advertisement

राजस्थान vs मुंबई का सफ़र

पिछले साल 9वें नंबर पर रही राजस्थान की टीम ने IPL 2026 के पहले मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई को 8 विकेट से जबकि दूसरे मैच में पूर्व चैंपियन गुजरात को 6 विकेट से हराया. जबकि, पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम ने पहले मैच में कोलकाता को 6 विकेट से हराने के बाद दिल्ली से 6 विकेट से हारकर तीसरे मुक़ाबले में उतरी.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War BREAKING: ईरान में भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी! | Netanyahu
Topics mentioned in this article