INDA vs SLA: क्यों वैभव सूर्यवंशी ने खोया आपा? श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई तीखी झड़प, साफ हुई पूरी तस्वीर

श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में भारत को हार मिली. इस हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से झड़प हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vaibhav Sooryavanshi's Heated Fight With Sri Lanka Player Kugathas Mathulan

दांबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार के साथ ही मैच में काफी ड्रामा हुआ. पहले मैच टाई हुआ या सुपर ओवर से फैसला होगा, इसको लेकर विवाद हुआ और मैच खत्म होते होते वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई झड़प सुर्खियां बन गई. वहीं अब सामने आया कि आखिर वैभव ने क्यों अपना आपा खोया था और यह तीखी झड़प क्यों हुई थी. 

सुपर ओवर में श्रीलंका ने 16 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 17 का लक्ष्य मिला था. मैच की आखिरी तीन गेंदों पर वैभव को जीत के लिए 14 रन बनाने थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. सुपर ओवर की आखिरी गेंद के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न मनाने लगे. लेकिन इसी दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी कगुथास मथुलन से वैभव उलझ गए. मामला बढ़ता, लेकिन बाकी खिलाड़ियों के बीच बचाव करने से स्थिति शांत हुई. 

मथुलन की आखिरी तीन गेंदों का सामना सूर्यवंशी ने किया था, जिसमें वह एक चौके समेत केवल छह रन ही बटोर सके. मैच खत्म होने के बाद, जब सूर्यवंशी और उनके साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे वापस पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी कुछ ज़्यादा ही आक्रामक होकर जश्न मनाने लगे.

वैभव ने क्यों खोया आपा?

जब वैभव अपने साथी सूर्यांश के साथ पवेलियन लौट रहे थे, तब श्रीलंकाई फील्डरों खासकर मथुलन ने सूर्यांश को कुछ उकसावे वाले शब्द कहे. सूर्यांश अपने साथी वैभव के साथ पवेलियन जाते रहे. उकसावे वाले श्ब्दों के बीच दोनों भारतीय खिलाड़ी पवेलियन की ओर बढ़ते रहे. इसी दौरान घरेलू टीम के फिर से सूर्यांश को उकसाया. इसके बाद सूर्यांश की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से तीखी बातचीत हुई. एक श्रीलंकाई फील्डर सूर्यांश से टकराते-टकराते बचा. ऐसे में वैभव अपने पार्टनर का साथ देने के लिए आगे आए. 

Advertisement

Advertisement

मथुलन-वैभव की हुई झड़प

टीवी कैमरों ने पकड़ा कि सूर्यवंशी गुस्से में तेज गेंदबाज मथुलन की तरफ बढ़े, तभी श्रीलंकाई खिलाड़ी विशन हलमबागे बीच में आ गए. इस बात की पूरी संभावना है कि इसकी वजह गेंदबाज द्वारा कही गई कोई बात थी, जिसने 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आखिरी तीन गेंदों पर सफलतापूर्वक रन बनाने से रोक दिया था.

सूर्यवंशी को उस श्रीलंकाई फील्डर को धक्का देते हुए देखा गया, जिसने बदले में सूर्यवंशी पर झपटने की कोशिश की. इसके बाद श्रीलंका के सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया और मामले को ज्यादा बढ़ने से रोका. जब सूर्यवंशी वापस पवेलियन की ओर बढ़े, तो धुंधली होती रोशनी (खराब रोशनी) के बीच भारत के लक्ष्य का पीछा न कर पाने के कारण वे काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे.

सुपर ओवर को लेकर जमकर हुआ ड्रामा

शुरुआत में ऐसा लगा कि मैच में सुपर ओवर का कोई प्रावधान नहीं था, क्योंकि इंडिया 'ए' के कप्तान तिलक वर्मा की ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ काफी लंबी और तीखी बहस हुई थी, जिसके 10 मिनट बाद अंपायर सुपर ओवर के लिए राजी हुए. अंपायरों और तिलक के बीच चल रही उस बातचीत के दौरान भी सूर्यवंशी को चर्चा में कूदते हुए देखा गया था, लेकिन उस समय मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर ने उन्हें पीछे खींच लिया था. 

Advertisement

हालांकि, बाद में सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी के दौरान नो बॉल के ड्रामे को लेकर, जब तिलक की अंपायर से बहस चल रही थी, उस दौरान भी वैभव ने तिलक को मैदान की ओर धकेला था. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश खिलाड़ियों पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध (जुर्माना या बैन) लगाते हैं या फिर सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देते हैं.

यह भी पढ़ें: INDA vs SLA: वैभव का गुस्सा, सुपर ओवर या सुपर ड्रामा! जानें कड़ी दर कड़ी पूरी कहानी

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्यों वैभव सूर्यवंशी की मां हर दिन भेजती थीं 10-15 लोगों का खाना, कोच ने किया खुलासा

Featured Video Of The Day
बंगाल में TMC के 'पुष्पा' की परेड! ममता के नेताओं पर अंडों की बारिश
Topics mentioned in this article
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket
India A
Mathulan Kugathas