Video: जेसन होल्डर की खतरनाक बाउंसर से हेलमेट पर लगी गेंद, वैभव सूर्यवंशी का इगो हो गया हर्ट, फिर ऐसे ले लिया बदला

Vaibhav Sooryavanshi Vs GT's Bouncers: क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन की पारी खेली और अपने शतक से 4 रन से चूक गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2

Vaibhav Sooryavanshi vs Jason Holder: क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया, इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 104 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. लेकिन गिल से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान भी देखने को मिला था. वैभव 96 रन बनाकर आउट हुए, वैभव ने अपनी 96 रन की पारी में 47 गेंद का सामना किया और 7 छक्के के अलावा 8 चौके भी लगाए.   गुजरात-राजस्थान क्वालिफायर 2 मैच में सबसे रोमांचक पल उस समय देखने को मिला, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जेसन होल्डर से अपना बदला लिया. 

दरअसल, मैच के दौरान जब वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे तो कागिसो रबाडाएक सटीक रणनीति के साथ गेंदबाजी की, रबाडा ने वैभव पर बाउंसर गेंदों की बौछार की और साथ की साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने वैभव को शरीर से दूर गेंद फेंकी, जिसपर राजस्थान का यह बल्लेबाज रन नहीं बना सका था. इस समय तक ऐसा लगा कि गुजरात के गेंदबाजों ने सूर्यवंशी से बचने का रास्ता ढूंढ लिया है. 

यही कारण था कि गुजरात के दूसरे गेंदबाद भी वैभव के खिलाफ बाउंसर गेंद करने की रणनीति अपनाते नजर आए. जिसके कारण जेसन होल्डन की एक तेज बाउंसर गेंद वैभव के हेलमेट पर भी लगी थी. होल्डर की यह तेज बाउंसर से सूर्यवंशी को ज्यादा चोट तो नहीं लगी लेकिन तेज गेंदबाज ने 15 साल के बल्लेबाज को क्रीज पर शांत करने की भरपूर कोशिश की. दोनों के बीच मैदान पर हुई इस जंग ने मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया था. 

हेलमेट पर लगी गेंद ...ईगो हो गया हर्ट, फिर ऐसे ले लिया बदला
इसके बाद फिर क्या था. गुजरात के गेंदबाज खुश थे, उन्हें लगने लगा कि तेज बाउंसर गेंद फेंककर वैभव को रोका जा सकता था. लेकिन यही सोच विरोधी टीम के लिए एक भारी गलती थी. इसके बाद जो हुआ उसने क्रिकेट के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. 

Advertisement

वैभव ने लिया बदला
जेसन होल्डर की गेंद हेलमेट पर लगी थी. जिससे होल्डर को आत्मविश्वास मिला कि 15 साल का यह बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़ा शॉट मारने की कोशिश नहीं करेगा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उनसे बदला लेने का मन बना लिया था. अब जब होल्डर अगले ओवर में उनके सामने आए तो वैभव ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और उनकी बाउंसर गेंद पर छक्का जमाकर अपना बदला ले लिया. जब वैभव ने होल्डर के खिलाफ छक्का लगाया तो गेंदबाज का रिएक्शन देखने लायक था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation: HPV जागरूकता को सरल, स्थानीय और रोचक बनाते हुए Awareness फैलाने की पहल