VIDEO: मुंह पर काला मास्क, टॉवल से खुद को बचाते एयरपोर्ट से निकले 'बिहारी बाबू', सोशल मीडिया पर छा गए

वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह टॉवल से अपना मुंह ढकते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टॉवल से खुद को बचाते नजर आए वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. यहां तक तो सबकुछ ठीक था. मगर वीडियो में वह टॉवल लिए हुए भी नजर आए. जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं. वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें फेस पर ब्लैक मास्क लगाए और टी-शर्ट एवं  शॉर्ट्स में देखा जा सकता है. यहीं नहीं यहां वह टॉवल से अपने मुंह को ढकते हुए भी नजर आए. जिसके बाद हर किसी ने उनकी उम्र को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी लोगों का मानना है कि उनकी ये हरकतें साबित करती हैं कि वह वास्तव में 15 साल के ही हैं. 

आईपीएल के 19वें सीजन में खूब चला वैभव का बल्ला 

आईपीएल के 19वें सीजन में शिरकत करते हुए वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा. उनके बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत करते उन्होंने आईपीएल के 19वें सीजन में कुल 16 मैचों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 16 पारियों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले. टूर्नामेंट में 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी रही. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल 23 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 23 पारियों में 44.7 की औसत से 1028 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 228.96 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. वैभव के नाम आईपीएल में दो शतक और छह अर्धशतक दर्ज है. क्रिकेट प्रेमियों को यहां उनके बल्ले से अबतक 96 छक्के और 81 चौके देखने को मिले हैं.   

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'क्रिकेट सीखनी है तो कोहली से सीखो', विराट और 'बबलू' का फैन हुआ पाकिस्तानी दिग्गज, तारीफ में जाने क्या कहा


 

Featured Video Of The Day
लाइव टीवी डिबेट में सपा नेता राजकुमार भाटी का गजब तर्क- 'अपराधी मजबूरी में गोली चलाते हैं
Topics mentioned in this article