Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

SRH vs RR, IPL 2026: IPL के 36वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ होना है, आज के मैच में सबकी नजर एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Sooryavanshi record vs Chris Gayle record SRH VS RR

Vaibhav Sooryavanshi upcoming record, SRH vs RR: आईपीएल 2026 के 36वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ होना है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हो चुका है जिसमें हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हरा दिया था. 13 अप्रैल को खेले गए मैच में राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी (0) और हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा (0) पर आउट हुए थे. ऐसे में आज का मैच दोनों खिलाड़ियों के लिए अहम है. आज दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए धुआंधार पारी खेलने की कोशिश करेंगे. 

वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ने के करीब

आईपीएल के आगाज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने यह ऐलान किया था कि वो क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे. वैभव के पास यह रिकॉर्ड उनका लक्ष्य है और यह उम्मीद है कि कभी न कभी 15 साल के वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे लेकिन आजके मैच में वैभव के पास क्रिस गेल का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. 

आईपीएल में वैभव 50 छक्के पूरा करने से केवल 6 छक्के दूर हैं. यदि आज वैभव 6 छक्के लगाने में सफल रहे तो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएगे. अबतक वैभव ने 14 मैच की 14 पारियों में कुल 44 छक्के लगाए हैं. बता दें कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 25 आईपीएल पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे. यानी 6 छक्के लगाते ही वैभव 15 पारियों में इस मुकाम को हासिल करने में सफल हो जाएंगे. 

आईपीएल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

क्रिस गेल: 25 पारियां
आंद्रे रसेल: 32 पारियां
अभिषेक शर्मा: 35 पारियां
एविन लुईस: 37 पारियां
निकोलस पूरन: 40 पारियां

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी 45 रन दूर हैं टी-20 में 1000 रन पूरा करने में, अबतक वैभव ने टी-20 में 25 पारी में 955 रन बनाए हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके

Featured Video Of The Day
Iran US War: Islamabad पहुंचे Araghchi, पर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से नहीं करेंगे बताचीत | Khamenei