छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू

वैभव ने शनिवार को 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर रिकॉर्ड बनाया, तो उनके बहाने वो खिलाड़ी भी सामने आ गए, जिन्होंने ऐसा ही और अपने देश के लिए रिकॉर्ड बनाया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वैभव सूर्यवंशी ने आखिर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ ही दिया
Source: Social media

बिहार के समस्तीपुर के 15 साल 99 दिन के राजधानी एक्सप्रेस वैभव सूर्यवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की है. उहोंने भारत के लेजेन्ड सचिन तेंदुलकर का साढ़े तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तो तोड़ा ही है. उनके टैलेंट को देखकर उनकी तुलना अभी से ही सचिन और सर डॉन ब्रैडमैन से होने लगी है.  वैभव दुनिया के उन ख़ास चुनिंदा छोटे उस्तादों की एलीट लिस्ट का हिस्सा हैं जिन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में आगे चलकर अपना सिक्का भी जमाया.

भारतीय टीम मैनेजमेंट कहती रही कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सही वक्त आने पर ही मौक़ा मिलेगा. मगर पब्लिक की बहुत ही जोरदार डिमांड पर ये आंखमिचौली मैनचेस्टर में ही ख़त्म हो गई. तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की नंबर 03 की जर्सी पर कैप नंबर 122 का सम्मान चढ़ाया और वैभव ने सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Photo Credit: PTI

15 साल और 99 दिन के वैभव ने मैनचेस्टर में डेब्यू किया और सचिन तेंदुलकर के 16 साल 205 दिनों में भारत के लिए खेलने के रिकॉर्ड से आगे निकल गए.  सचिन ने ये कारनामा पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 1989 में किया था. शुरुआत में ही उनकी नाक पर गेंद लगी. खून बहने लगा. मगर सचिन ने कहा, “मैं खेलेगा.” और क्या खूब खेले. ढाई दशक तक भारतीय क्रिकेट की धड़कन और वर्ल्ड क्रिकेट की शान बने रहे. 


फिर वैभव ने अपने डेब्यू से पहले ही वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा नाम कमाया कि उनके डेब्यू को लेकर बेताबियां बढ़ गईं. सोशल मीडिया के ज़माने में उनका क्रेज़ भी हद से ज़्यादा है.  लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट में पुरुषों में ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रज़ा के नाम है जिन्होंने 1996 में 14 साल की उम्र में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट खेला. 

Advertisement


 वहीं, महिला क्रिकेट में पाकिस्तान की सज्जिदा शाह ने तो सिर्फ़ 12 साल 171 दिनों में पाकिस्तान की नुमाइंदगी कर ली.   भारतीय महिला क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में डेब्यू का एक लाजवाब रिकॉर्ड है जो हरियाणा की ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाली लेडी सहवाग- शेफाली वर्मा ने बनाया है.  शेफाली वर्मा ने 2019 में भारत के लिए 15 साल, 7 महीने 27 दिन की उम्र में टी-20 में ही डेब्यू किया था. वैसे सबसे युवा क्रिकेटर के तौर पर निया ग्रेग ने 2019 में ही 11 साल 40 दिन की उम्र में जर्सी के लिए फ़्रांस के ख़िलाफ़ डेब्यू कर सबको हैरान कर दिया था.

दक्षिण अफ़्रीका के लिए क्वेना मपहाका Kwena Maphaka ने 2 साल पहले 18 साल 270 दिनों में डेब्यू किया, जबकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए इयन क्रेग ने 17 साल 239 दिनों में 1952-53 में डेब्यू किया था. इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद ने 18 साल 126 दिनों में पाकिस्तान के ख़िलाप़ 2022-23 में डेब्यू किया था. 

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के कप्तान बने डेनियल विटोरी ने 18 साल 10 दिन की उम्र में 30 साल पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सबसे युवा क्रिकेटर के तौर पर अपना पहला मैच खेला. विंडीज़ के लिए JED सीलि और गैरी सोबर्स ने 17 साल 122 और 17 साल 245 दिनों में डेब्यू कर धूम मचाई थी. 

वैभव ने 15 साल 99 दिन में डेब्यू करने से पहले ही इन सभी दिग्गजों से ज़्यादा धूम मचाई है. इसमें कोई शक नहीं कि उनमें आने वाले दो दशक तक क्रिकेट की दुनिया पर राज़ करने का माद्दा दिखता है. समस्तीपुर से राजधानी एक्सप्रेस ने रफ़्तार पकड़ ली है.


 

Featured Video Of The Day
वैभव सूर्यवंशी करेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज, आखिर मिली इंडिया कैप
Topics mentioned in this article
Vaibhav Sooryavanshi
India
England
England Vs India 07/04/2026 Enin07042026264912
Cricket