'यश भैया ने कहा था', कौन हैं 'यश भैया', जिनके कहने पर वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में जड़ दिया शतक? सुने उन्हीं की जुबानी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कहा पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कोई खास प्लान नहीं था. मैच से पहले हमारी चर्चा हुई थी. यश भैया ने कहा था कि आज हमें खुलकर खेलना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi Statement After Scoring Century Against Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 36वां मुकाबला बीते शनिवार (25 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच जयपुर में खेला गया. जहां राजस्थान के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला एक फिर से खूब गरजा. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 37 गेंदों में 278.37 की स्ट्राइक रेट से 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और 12 खूबसूरत छक्के देखने को मिले. इस बेहतरीन पारी के बाद जब उनसे पारी की पहली ही गेंद पर लगाए गए छक्के के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कोई खास प्लान नहीं था. मैच से पहले हमारी चर्चा हुई थी. यश भैया (यशस्वी जायसवाल) ने कहा था कि आज हमें खुलकर खेलना चाहिए. अगर पहली गेंद से ही मौका मिले, तो हमें अपने खेल पर भरोसा रखना चाहिए और ठीक वैसा ही हुआ.'

मैच के दौरान देखा जाता है कि अक्सर बल्लेबाज पहले ओवर में थोड़ा संभलकर खेलते हैं. मगर वैभव पहले ही ओवर से आक्रामक नजर आए. उनसे पहले ओवर में ही छक्के लगाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'ज्यादा सोच-विचार नहीं किया था सर. मैंने बस गेंद के हिसाब से खेला. विकेट अच्छा लग रहा था. इसलिए मैंने अपने खेल पर भरोसा रखा.'

वैभव के सामने अगला सवाल था क्या आपको पिछले सीजन में यहां खेला गया पहला मुकाबला याद है? जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हां.' यहां के मैदान पर खेले गए मैच की भावनाओं पर चर्चा करते हुए वैभव ने कहा, 'ज्यादा कुछ नहीं सर. बस इतना कि मैं टीम के लिए अपना 100% देना चाहता था और अपने खेल पर भरोसा रखना चाहता था.'

मैच से पहले विपक्षी टीम के बारे में वो क्या सोचते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सर मैं सोचता हूं कि विपक्षी टीम में कौन-कौन से गेंदबाज हैं, मैं उनके खिलाफ कौन से शॉट खेल सकता हूं और दोनों तरफ बाउंड्री कितनी बड़ी हैं. मैं इन सब की कल्पना करने की कोशिश करता हूं.'

Advertisement

पिच के बारे में अपना विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'विकेट काफी अच्छा है सर. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी. नई गेंद से थोड़ी स्विंग मिल रही थी और तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी. कुल मिलाकर, यह एक अच्छी विकेट है.'

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 228 रन बनाने में कामयाब रही. इस स्कोर के बारे में बात करते हुए वैभव ने कहा, 'यह एक अच्छा स्कोर है, सर. अब हम इसे बचाने की कोशिश करेंगे, अनुशासित गेंदबाजी करेंगे और अपनी बनाई योजनाओं को अमल में लाएंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- RR vs SRH: वैभव ने रचा इतिहास, जो दिग्गज पूरे जीवन में एक बार नहीं कर सके, सूर्यवंशी ने आधे ही सीजन में 3 बार कर डाला

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: Aditi Saigal की जादुई Performance, अपनी आवाज़ से जीता सबका दिल!
Topics mentioned in this article