देश के उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. यहां उनकी मां के साथ-साथ बड़े भाई और छोटे भाई को देखा जा सकता है. 14 वर्षीय खिलाड़ी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'घरेलू टीम.' इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर के दिल की इमोजी और नजर ना लगने वाली 'टर्किश आई' का इस्तेमाल किया है. फैंस को वैभव की यह तस्वीर खूब रास आ रही है. लोग अपना प्यार इस इमेज पर लुटा रहे हैं.
जल्द ही आईपीएल में नजर आएंगे वैभव
वैभव सूर्यवंशी जल्द ही आईपीएल के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आएंगे. जिसके लिए वह जमकर पसीना भी बहा रहा है. फ्रेंचाइजी ने युवा स्टार को साल 2025 में एक करोड़ और 10 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था. तब से वह अबतक फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल सात मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 36 की औसत से 252 रन निकले हैं. आईपीएल में उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है. 101 रनों के खेली गई शतकीय पारी इनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
वैभव सूर्यवंशी करियर
वहीं बात करें वैभव सूर्यवंशी के घरेलू करियर के बारे में तो वह खबर लिखे जाने तक कुल आठ फर्स्ट क्लास, आठ लिस्ट ए और 18 टी20 मुकाबले खेलने में कामयाब हुए हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 12 पारियों में 17.25 की औसत से 207, लिस्ट ए की आठ पारियों में 44.12 की औसत से 353 और टी20 की 18 पारियों में 41.23 की औसत से 701 रन निकले हैं.
यह भी पढ़ें- 'मिराज तुम्हें शर्म आनी चाहिए', विचित्र रन आउट पर आग बबूला हुए पाक फैंस, दोस्ती छोड़ देने लगे बद्दुआ














