Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi record in IPL: केकेआर के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है वैभव ने केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Sooryavanshi record in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का धमाका

Vaibhav Sooryavanshi record, KKR vs RR : केकेआर के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है वैभव ने आईपीएल में धोनी और रोहित शर्मा का एक महारिकॉर्ड तोड़ दिया है .वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा बार 30+ स्कोर वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि 13 पारियों के बाद धोनी ने 8 बार 30+ स्कोर  बनाए थे. वहीं, रोहित ने 13 आईपीएल पारियों के बाद 8 बार 30+ स्कोर बनाए थे. गौतम गंभीर ने अपने पहले 13 आईपीएल पारियों के बाद 8 बार 30+ स्कोर बनाने का कारनाा किया था. 

13 आईपीएल पारियों के बाद सर्वाधिक 30+ स्कोर वाले भारतीय

  • 9: वैभव सूर्यवंशी
  • 9: आयुष म्हात्रे
  • 8: एमएस धोनी
  • 8: गौतम गंभीर
  • 8: रोहित शर्मा

बता दें कि 15 साल के वैभव ने अपनी पारी के दौरान सुनील नरेन और कैमरून ग्रीन के खिलाफ भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी की जिसके लिए वो जाने जाते हैं. वैभव ने धमाकेदार अंदाज में चौके और छक्के की बरसात की.  लेकिन आखिर में 46 रन बनाकर आउट हुए, वैभव ने अपनी 46 रन की पारी में 28 गेंद का सामना किया. 15 साल के वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाने में सफल रहे .

इससे पहले केकेआर राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. 

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम पिछले 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. इस मैच को जीतकर टीम के पास पहले स्थान पर पहुंचने का मौका है. केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार है. केकेआर शुरुआती 6 मैचों में 5 मैच हार चुकी है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
 

Featured Video Of The Day
इस बार Bengal Elections में 100% वेबकास्टिंग! मुख्य निर्वाचन अधिकारी Manoj Kumar Agrawal का ऐलान