वैभव सूर्यवंशी से भिड़े मिचेल मार्श, पिछले दो साल में चरम पर पहुंची रेस, कौन मारेगा बाजी

Vaibhav Sooryavanshi vs Mitchell Marsh: बीते दो सीजन में सिर्फ तीन बल्लेबाज- वैभव सूर्यवंशी, मिचेल मार्श और अभिषेक शर्मा ही 70 या उससे अधिक छक्के लगा पाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi Mitchell Marsh Abhishek Sharma Most Sixes From Last Season IPL

Vaibhav Sooryavanshi vs Mitchell Marsh: 15 साल के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में तूफान जारी है. राजस्थान का यह बाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज अपनी तूफानी पारी से हर मैच में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. कोई भी दिग्गज गेंदबाज वैभव के तूफान के आगे टिक नहीं पा रहा है. बुमराह से लेकर एनगिडी तक, वैभव ने सभी का स्वागत छक्के के साथ किया है. वैभव भले ही नए सिक्सर किंग के तौर पर उभर रहे हों, लेकिन  उन्हें यहां ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने जोरदार टक्कर मिल रही है. हालांकि, वैभव ने इन दोनों की तुलना में मैच कम खेले हैं. 

छक्कों की रेस में आगे वैभव

अगर पिछले दो सीजन की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी, मिचेल मार्श और अभिषेक शर्मा, यह तीनों बल्लेबाज ही 70 या उससे अधिक छक्के लगा पाए हैं. खास बात है कि वैभव ने इन दोनों की तुलना में मैच कम खेले हैं. वैभन ने जहां 20 मैचों में 77 छक्के लगाए हैं तो मिचेल मार्श ने 26 पारियों में 73 छक्के ठोके हैं और अभिषेक ने 28 मैचों की 27 पारियों में 71 छक्के लगाए हैं. 

हर पांचवीं गेंद पर छक्का

अंतर सिर्फ मैच भर का नहीं है. अगर बॉल पर सिक्स की बात करें तो वैभव ने 367 गेंदों का सामना किया है. इसका मतलब यह हुआ कि वह हर 4.76 पर छक्का लगाते हैं. जबकि मिचेल मार्श 9.97 गेंद पर छक्का लगाते हैं. हर छक्के के लिए मार्श को 10 गेंद लग रही हैं औसतन. जबकि अभिषेक का यह रेशियो 7.04 का है. पिछले दो सीजन में कम से कम 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में वैभव का बॉल पर सिक्स रेशियो सबसे बेहतर है. 

इसके अलावा एक अहम बात और है. ऐसे बल्लेबाज, जिन्होंने पिछले सीजन से अभी तक कम से कम 30 छक्के लगाए हैं. उनमें सिर्फ चार बल्लेबाज ऐसे हैं, जिनके चौकों की संख्या इस दौरान उनको छक्कों की संख्या से कम है और यही अंतर वैभव के स्ट्राइक रेट को सबसे अलग और सबसे बेहतर करता है. वैभव आईपीएल में अभी तक सिर्फ 68 चौके लगाए हैं. 

Advertisement

जबकि निकोलस पूरन ने 27 मैचों की इतनी ही पारियों में 56 चौके लगाए हैं और 59 छक्के. जबकि टिम डेविड ने 26 मैचों की 22 पारियों में 35 चौके लगाए हैं और 36 छक्के. इसके अलावा है शेरफेन रदरफोर्ड. शेरफेन रदरफोर्ड ने 21 पारियों में 27 चौके लगाए हैं और 30 छक्के उड़ाए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: मैच लखनऊ-पंजाब का, नजरें दिल्ली, कोलकाता की, इस टीम की करेंगी जीत की दुआएं, ऐसा है समीकरण

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: जीत के बाद भी टॉप पर नहीं पहुंच पाई हैदराबाद, क्वालीफायर-1 में इस टीम से भिड़ेगी RCB

Featured Video Of The Day
Shastri Park Fire News: दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप!