Video: फोकस बनाए रखो...विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी दिया गुरुमंत्र, तो 'बिहार के लाल' ने हाथ जोड़कर किया प्रणाम

Vaibhav Sooryavanshi meeting Virat Kohli: आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, गुजरात टाइटंस को फाइनल में आरसीबी ने 5 विकेट से हरा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IPL 2026 Final, Vaibhav Sooryavanshi With Virat Kohli:  कोहली से मिले वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi With Virat Kohli:  आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत में विराट कोहली हीरो रहे और 42 गेंद पर 75 रन की नाबाद पारी खेली, विराट के दम पर आरसीबी ने 18 ओवर में मैच को जीत लिया. बता दें कि आईपीएल चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली की मुलाकात वैभव सूर्यवंशी से हुई, वैभव को देखकर विराट कोहली ने उन्हें गले ले लगा लिया. वहीं, 15 साल के वैभव ने हाथ जोड़कर किंग कोहली को प्रणाम भी किया, जिसकी तस्वीर वायरल है. बता दें कि इसके बाद कोहली ने वैभव से काफी देर तक बात की और उन्हें सलाह भी देते नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है. एक ओर जहां कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप से नवाजा गया. 

Advertisement

बता दें कि चैंपियन बनने के बाद जिस तरह से कोहली ने वैभव के साथ बात की उसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कोहली, वैभव को फोकस रहने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, 15 साल का यह दिग्गज किंग कोहली की बात को शांत रहकर सुनता हुआ नजर आ रहा है. 

मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए जिसके बाद आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच को जीत लिया. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो और रासिक सलाम डार ने तीन विकेट लेने में सफल रहे. दूसरी ओर कोहली ने 42 गेंद पर 75 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल थे. विराट अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bulldozer Action in Shalimar Bagh: दिल्ली के शालीमार बाग में गरजा बुलडोजर, 150 मकान मलबे में ढेर!