इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को शुरुआती मुकाबलों में ही एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं. यहीं नहीं कई युवाओं ने अपने बेहतरीन खेल से हर किसी को प्रभावित भी किया है. उनके बेहतरीन खेल को देख क्रिकेट प्रेमियों को उनके बीच भारत का भविष्य भी नजर आ रहा है. बात करें टूर्नामेंट के छह मुकाबले बीत जाने के बाद ऐसे ही पांच युवा खिलाड़ियों के बारे में जिनके खेल को देख उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल सकता है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi - 27 March 2011)
जूनियर लेवल पर अपनी धमक दिखा रहे युवा सितारा वैभव सूर्यवंशी बड़े स्टेज पर भी धमाका कर रहे हैं. टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने जिस तरह से सीएसके के गेंदबाजों की धुनाई की है. उसे देख वह दिन दूर नजर नहीं आ रहा है जब वह भारत की तरफ से भी धूम धड़ाका करते हुए नजर आ सकते हैं. देश के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने भी उनका समर्थन किया है. वह ऐसे ही खेलते रहे तो जल्द ही ब्लू जर्सी में भी नजर आ जाएंगे.
अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi - 05 June 2004)
आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में जिस तरह से केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने अपने बल्ले की धार दिखाई है. उनका भविष्य सुनहरा नजर आ रहा है. टूर्नामेंट के छह मुकाबले बीत जाने के बाद वह वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज है. केकेआर की तरफ से खबर लिखे जाने तक उन्होंने दोनों मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह 51.50 की औसत से 103 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने दोनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ा है.
समीर रिजवी (Sameer Rizvi - 06 December 2003)
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में समीर रिजवी ने जिस तरह से दिल्ली की नैया पार लगाई. उसे देख हर कोई उनकी सराहना कर रहा है. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर दिल्ली की टीम ने अपने शुरुआती 4.3 ओवरों में 26 रन के योग पर चार विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद रिजवी (नाबाद 70) ने जिस तरह से पारी को संवारा और टीम को जीत दिलाई वह काबिले तारीफ थी.
अनिकेत वर्मा (Aniket Verma - 05 February 2002)
सनराइजर्स हैदराबाद के युवा स्टार अनिकेत वर्मा ने भी शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन से भविष्य की झलक दिखाई है. 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने पहले ही मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ महज 18 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, वह टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. मगर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उनके खेल से लोगों के बीच उम्मीद तो जगी है.
बृजेश शर्मा (Brijesh Sharma - 16 December 1998)
राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंजबाज बृजेश शर्मा ने भी अपनी किफायती गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीता है. सीएसके के खिलाफ आरआर के लिए उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की थी. इस बीच 5.67 की इकोनॉमी से 17 रन खर्च करते हुए वह एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. मैच के दौरान उनके शिकार कार्तिक शर्मा (18) बने थे.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स नहीं, आज दो भाइयों के बीच है भिड़ंत, जानें पिता ने क्या कहा














