RR vs RCB: वैभव भाई- फिर तबाही, अबकी बार हेजलवुड हुए बाउंड्री के पार, ऑरेंज कैप और सिक्स की रेस में दूसरों से कितना आगे

Vaibhav Suryavanshi vs Josh Hazlewood; RR vs RCB IPL 2026: जसप्रीत बुमराह और शार्दूल ठाकुर को पहली गेंद पर छक्का लगानेवाले वैभव सूर्यवंशी ने बैंगलोर के ख़िलाफ़ पहली गेंद पर छक्का तो नहीं जड़ा, लेकिन भुवनेश्वर कुमार से लेकर जॉश हेज़लवुड जैसे दिग्गज गेंदबाज़ों को बेरहमी से बाउंड्री का रास्ता दिखाते रहे. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Vaibhav Suryavanshi vs Josh Hazlewood; RR vs RCB IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi vs Josh Hazlewood; RR vs RCB IPL 2026: पिछले एक साल से सिर्फ़ स्टेज बदल रहा है. हर स्टेज़ पर बिहार और राजस्थान टीम के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी करिश्माई कहानियां लिखकर सबको हैरान कर रहे हैं. एक्सर्ट्स और फ़ैन्स हर मैच में उनसे कारनामे की उम्मीद करते हैं. मुंबई के ख़िलाफ़ जसप्रीत बुमराह को पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले वैभव ने बैंगलोर के ख़िलाफ़ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जॉश हेज़लवुड को हैट्रिक चौके के साथ एक छक्का भी जड़ा. धुरंधर वैभव का बल्ला बैंगलोर के ख़िलाफ़ बदतमीज़ी करता रहा. पिछली तीन पारियों में 52, 31 और 39 रनों की पारियां खेलने वाले वैभव ने डिफेंडिंग चैंपियन बैंगलोर के ख़िलाफ़ 15 गेंदों पर भुवनेश्वर कुमार को लगातार दो छक्के लगाकर अपना 12 IPL के मैचों में अपना चौथा अर्द्धशतक पूरा कर लिया.  

जसप्रीत बुमराह और शार्दूल ठाकुर को पहली गेंद पर छक्का लगानेवाले वैभव सूर्यवंशी ने बैंगलोर के ख़िलाफ़ पहली गेंद पर छक्का तो नहीं जड़ा, लेकिन भुवनेश्वर कुमार से लेकर जॉश हेज़लवुड जैसे दिग्गज गेंदबाज़ों को बेरहमी से बाउंड्री का रास्ता दिखाते रहे. 

वैभव का क़हर ताबड़तोड़, पावर-प्ले में बैंगलोर के 97 रन 

तीन में से तीन मैच जीतकर राजस्थान की टीम पहली बार 200 से बड़े लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी. यशस्वी-वैभव की जोड़ी ने एक बार फिर धमाकेदार अंदाज़ में शुरुआत की. एक सिरे पर यशस्वी जायसवाल और दूसरे पर वैभव सूर्यवंशी, भुवी और हेज़लवुड को धमकाते रहे. लेकिन जॉश हेज़लवुड को दो छक्के जड़ने के बाद यशस्वी आख़िरकार हेज़लवुड के जाल में फंस गए. जॉश ने इस ख़तरनाक जोड़ी को 21 के स्कोर पर तोड़ दिया. गुवाहाटी में बैंगलोर के ख़िलाफ़ मैच से पहले यशस्वी और वैभव की जोड़ी ने 10 पारियों में से 7 बार 50 प्लस की पारियां खेलीं थी. 

डिफेंडिंग चैंपियन बैंगलोर ने आख़िरकार यशस्वी-वैभव की जोड़ी का सिक्का नहीं चलने दिया. मगर वैभव का तूफ़ान कोई कैसे रोके! पावर प्ले में राजस्थान ने एक विकेट तो गंवाया. मगर पावर प्ले के 6 ओवरों में राजस्थान ने 97 रन बना डाले- जिसमें वैभव ने 18 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 57 रन बना डाले.      

Advertisement

फिर बॉल को खेला, बॉलर को नहीं- सबसे ज़्यादा छक्के, सबसे ज़्यादा रन

15 साल के धुरंधर वैभव सूर्यवंशी ने बैंगलोर के ख़िलाफ़ भुवनेश्वर कुमार की गेंद का सामना किया. इस बार पहली गेंद पर छक्का तो नहीं लेकिन भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका लगा दिया. पहले ओवर में वैभव ने भुवी को दो चौके जड़े. वैभव का पहला छक्का तीसरे ओवर में अभिनंदन सिंह की गेंद पर आया. 

वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 78 रन बनाये 8 चौकों और 7 छक्कों के सहारे. आख़िरकार वैभव, क्रुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए. लेकिन वैभव अपना रोल अदा कर गए. जब वैभव आउट हुए तो राजस्थान को 71 गेंदों पर 73 रनों की ज़रूरत थी. वैभव के नाम IPL 2026 के 4 मैचों में 199 रन और 18 छक्के हो गए हैं- यानी ऑरेंज कैप के साथ सिक्सर्स की रेस में सबसे आगे. 

Advertisement

IPL 2026 में सबसे ज़्यादा छक्के

     खिलाड़ी-         टीम-         छक्के

•    वैभव सूर्यवंशी         राजस्थान           18 

•    समीर रिज़वी-         दिल्ली:               11 

•    टिम डेविड             बैंगलोर              9 

•    राएन निकलटन        मुंबई               8 

•    मुकुल चौधरी         लखनऊ             7 

•    रोहित शर्मा             मुंबई               6

Featured Video Of The Day
LIVE टीवी डिबेट ऐसा क्या बोले AIMIM प्रवक्ता, एंकर ने लगा दी क्लास