T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का यह बॉलर है या जेवलीन थ्रोअर?, श्रीलंका के फैंस ने ऐसे ली चुटकी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Usman Tariq Bowling Action T20 World Cup 2026: उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन एक बार फिर बहस और विवाद का विषय बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Usman Tariq Bowling Action T20 World Cup 2026:

Fans React on Usman Tariq Bowling Action T20 World Cup 2026: 10 फरवरी 2026 को कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान और अमेरिका (USA) के बीच मैच के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq Bowling Action) का गेंदबाजी एक्शन फिर चर्चा में आ गया. उनके अनोखे अंदाज़ ने मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है.

 फैंस ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद यूएसए (USA) और श्रीलंका के दर्शक उस्मान तारिक के ‘रुककर गेंद डालने' वाले अंदाज की नकल करते दिखाई दिए. कई प्रशंसकों ने उनके एक्शन की तुलना टेनपिन बॉलिंग या फुटबॉल में पेनल्टी किक से की. इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और लोगों ने मजाकिया टिप्पणियां भी कीं.

विशेषज्ञों ने उठाए तकनीकी सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तारिक के एक्शन पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि बिना रन-अप के मोमेंटम के, केवल हाथ के झटके से गेंद की रफ्तार 20-25 किमी प्रति घंटा बढ़ाना क्या नियमों के दायरे में संभव है?

इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने भी उनके एक्शन की तुलना फुटबॉल से करते हुए कहा था कि वहां पेनल्टी के दौरान ‘स्टटर स्टेप' (रुककर किक लेने) की अनुमति नहीं है.

Advertisement

पहले भी उठ चुके हैं एक्शन पर सवाल

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर इससे पहले भी सवाल खड़े हो चुके हैं. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान उन्हें दो बार संदिग्ध एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया था. हालांकि बाद में बायोमैकेनिकल टेस्ट के बाद उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी.

Advertisement

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज के दौरान भी उनका नाम चर्चा में आया था, जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आउट होने के बाद मैदान पर ‘चकिंग' का इशारा कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. इस तरह उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन एक बार फिर बहस और विवाद का विषय बन गया है.

Featured Video Of The Day
Murshidabad में आज से Babri Masjid की शुरुआत, Bengal से UP तक मची सियासी खलबली |TMC | Humanyu Kabir
Topics mentioned in this article