IND vs PAK: उस्मान तारिक vs वरुण चक्रवर्ती, कोलंबो की पिच पर किसकी 'मिस्ट्री' है बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा? जानें

India vs Pakistan: पाकिस्तानी स्पिन बॉलर उस्मान तारिक T20 वर्ल्ड कप में अपने अनोखे बॉलिंग स्टाइल से तहलका मचा रहे हैं. उनके पॉज़ और स्लिंग एक्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World cup 2026, IND vs pAK: Usman Tariq vs Varun Chakravarthy

IND vs PAK, Usman Tariq vs Varun Chakravarthy: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला आज खेला जाने वाला है. आजके मैच में सबकी नजर वरुण चक्रवर्ती और पाकिस्तानी स्पिन बॉलर उस्मान तारिक पर रहेगी.पाकिस्तानी स्पिन बॉलर उस्मान तारिक T20 वर्ल्ड कप में अपने अनोखे बॉलिंग स्टाइल से तहलका मचा रहे हैं. उनके पॉज़ और स्लिंग एक्शन ने लोगों का ध्यान खींचा है और उन पर गैर-कानूनी बॉलिंग के आरोप लगे हैं. दो बार रिपोर्ट होने के बावजूद, उन्हें बरी कर दिया गया है. तारिक के अनोखे तरीके ने पहले ही बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर दिया है.  उनका लक्ष्य  भारत के खिलाफ अपनी मिस्ट्री गेंद से बल्लेबाजों को आउट करने का होगा. दूसरी ओर भारत के वरुण चक्रवर्ती ऐसे गेंदबाज है जिससे पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा. हाल के समय में  चक्रवर्ती अपनी गेंदबाजी से टी-20 में तहलका मचाने में सफल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने

IND vs PAK: गौतम गंभीर का ‘मास्टरप्लान', पड़ोसी की 5 कमजोरियों पर निशाना, धुआं-धुआं हो जाएगा पाकिस्तान

कोलंबो की पिच पर किसकी 'मिस्ट्री' है सबसे बड़ा खतरा, वरुण चक्रवर्ती vs उस्मान तारिक

वरूण चक्रवर्ती

वरूण चक्रवर्ती की सबसे बड़ी ताकत लाइन और लेंथ पर कंट्रोल है, वह इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने आर्किटेक्ट की नौकरी छोड़कर अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट जगत में अपना नाम कमाया है. वरूण चक्रवर्ती की सबसे बड़ी काबिलियत यह है कि वह एक ही तरह की ग्रिप को पकड़कर अलग-अलग अंदाज में गेंद को फेंकने में महारत हैं. वरुण की गेंदबाजी में सबसे बड़ी बात ये है कि वो विकेट लेने के अलावा रन भी रोकते हैं. वरुण के पास कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉप-स्पिन और स्लोअर डिलीवरी है जो बल्लेबाजों के लिए 'मिस्ट्री का काम करना है

वरूण चक्रवर्ती का रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल में वरूण चक्रवर्ती ने अबतक 37 मैच में 60 विकेट ले चुके हैं. ओवरऑल  142 टी20 मैच में वरुण के नाम 184 विकेट दर्ज है.  वरूण चक्रवर्ती का गेंदबाजी औसत 21.34 व इकोनामी रेट 7.46 का रहा है.

उस्मान तारिक

अभी ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन पॉज़-एंड-रिलीज़ एक्शन के कारण घर-घर में मशहूर हो  गए हैं. अबतक उस्मान ने केवल 4 मैच ही खेले हैं. उन्होंने  5.53 की इकोनॉमी रेट से कुल 11 विकेट लिए हैं. उस्मान  हर 8 बॉल बाद टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल विकेट ले रहे हैं. ओवरऑल उस्मान ने 42 टी-20 मैच में कुल 70 विकेट लिए हैं जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 6.79 का रहा है. बता दें कि उस्मान के स्टाइल की तुलना श्रीलंका के पूर्व पेसर लसिथ मलिंगा से की जाती है क्योंकि उनका बॉलिंग एक्शन स्लिंग-लाइक रिलीज़ जैसा है.

क्यों उस्मान को खेल पाना है मुश्किल !

न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, तारिक को लेकर पाकिस्तान सुपर लीग टीम, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के जनरल मैनेजर नबील हाशमी ने कहा, "उनका एक्शन, उनकी बॉलिंग का मेन अट्रैक्शन, उन्हें बॉल को बैट्समैन की आई लाइन से नीचे रखने में मदद करता है. इसलिए, उन्हें हिट करना आसान नहीं है, यह लगभग ऐसा है जैसे आप हर बॉल पर यॉर्कर खेल रहे हों."लेकिन इससे भी ज़्यादा, तारिक एक मैच्योर इंसान हैं, जो अपने गेम को समझते हैं और बैट्समैन को अच्छी तरह से पढ़ते हैं  वह कुछ मुश्किलों से गुज़रे हैं.  पूरा एक्शन और मिस्ट्री उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं."

वरूण चक्रवर्ती vs  उस्मान तारिक किसमें कितना है दम !

वरूण चक्रवर्ती के पास अनुभव है और वह उस्मान तारिक से ज्याद मैच खेल चुके हैं. उस्मान तारिक पहली बार भारत के खिलाफ मैदान पर होंगे. भारत के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो उस्मान तारिक के एक्शन की हवा निकाल सकते हैं. दूसरी ओर वरुण शांत रहकर अपना काम करते हैं, ऐसे में वरुण का सामना करना पाक के बल्लेबाजों को लिए मुश्किल होगा. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon