RCB की जीत के बाद बदला IPL 2026 Points Table का पूरा समीकरण, इस टीम को हुआ भारी नुकसान

IPL 2026 Points Table: आरसीबी अब टॉप पर है तो वहीं, दूसरी ओर केकेआर के लिए अब आगे के रास्ते मुश्किल होने वाले हैं. केकेआर ने 5 मैच खेले हैं जिसमें उसे एक भी मैच जीत नहीं मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PL 2026 Points Table & Team Standings: टॉप पर आरसीबी

Updated IPL 2026 Points Table :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  की टीम IPL 2026 में चौथा मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. बुधवार को खेले गए सीजन के 23वें मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की. आरसीबी 5 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' बन गई है. वहीं, एलएसजी 5 में से 3 मुकाबले गंवाकर सातवें स्थान पर मौजूद है.

केकेआर को खतरा, लखनऊ पर भी मंडराया प्लेऑफ में बाहर होने का खतरा

आरसीबी अब टॉप पर है तो वहीं, दूसरी ओर केकेआर के लिए अब आगे के रास्ते मुश्किल होने वाले हैं. केकेआर ने 5 मैच खेले हैं जिसमें उसे एक भी मैच जीत नहीं मिली है. केकेआर प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. वहीं, 9वें नंबर पर इस समय मुंबई इंडियंस की टीम है. लखनऊ के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने के रास्ते मुश्किल होते हुए नजर आ रहे हैं. लखनऊ को अब अपने सभी मैच में बेहतर खेल दिखाना होगा. लखनऊ को अभी 10 मैच में से कम कम 7 से 8 मैच हार हाल में जीतने होंगे. 

आरसीबी की शानदार जीत

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 146 रन पर सिमट गई। इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. इस जोड़ी ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए. मार्करम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस पारी में मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 38 रन जुटाए। उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट निकाले. क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट प्राप्त किया.

इसके जवाब में आरसीबी ने महज 15.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम ने 1.4 ओवर में महज 9 के स्कोर पर फिलिप सॉल्ट (7) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. पड्डिकल 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया. कोहली ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 23 रन बनाए.

Advertisement

इस टीम ने 122 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया था. यहां से टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अवेश खान ने 2 विकेट निकाले.

Featured Video Of The Day
TCS Illegal Conversion Case: आखिर कैसे हुआ नासिक TCS केस का पर्दाफाश? पूरी कहानी Exclusive