'पांचवें और छठवें स्टंप पर...', उमर गुल के बेटे ने बताया कैसे आउट होंगे सूर्यकुमार यादव

Umar Gul, India vs Pakistan: पूर्व क्रिकेटर उमर गुल ने अपने बेटे की चर्चा करते हुए बताया कि सूर्या जब बल्लेबाजी करने आया तो उसने कहा बाबा मैंने अभी गूगल किया है. गूगल पर बता रहा है कि पांचवें और छठवें स्टंप पर यह पेसर्स के सामने आउट हो जाता है. मगर उन्होंने तो स्पिनर लगा रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Umar Gul
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में मैच खेला गया था
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 47 रन बनाए और प्रचंड लय में दिखे
  • उमर गुल ने कहा कि पाकिस्तान टीम के पास सूर्यकुमार यादव के खिलाफ कोई रणनीति नजर नहीं आई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Umar Gul, India vs Pakistan: एशिया कप 2025 का छठवां मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया. जहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर से प्रचंड लय में नजर आए. उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच नाबाद 47 रन बनाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान विपक्षी टीम के पास उनके खिलाफ कोई रणनीति नजर नहीं आई. यही बात मैच के बाद पूर्व क्रिकेटर उमर गुल ने बताई. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'अगर आपके उसके (फहीम अशरफ) ऊपर भरोसा नहीं जता रहे हैं तो कम से कम ड्रेसिंग रूम में बैठे एनालिस्ट के ऊपर तो भरोसा जता लें.'

बातचीत के दौरान ही उन्होंने कहा, 'शोएब भाई (शोएब अख्तर) मैं आपको एक मजे की बात बताऊं. मैं मैच देख रहा था. मेरा बेटा मेरे साथ बैठा हुआ था. सूर्या (सूर्यकुमार यादव) जब बल्लेबाजी करने आया ना, तो उसने कहा बाबा मैंने अभी गूगल किया है. गूगल पर बता रहा है कि पांचवें और छठवें स्टंप पर यह पेसर्स के सामने आउट हो जाता है. मगर उन्होंने तो स्पिनर लगा रखा है. मेरा बेटा मुझे यह बात बता रहा था.'

उमर गुल के इस बयान पर उनके पास बैठे शोएब मलिक ने मुस्कुराते हुए कहा, 'लेकिन गुली गूगल कोच नहीं बन सकता है ना.' मलिक की यह बात सुन वहां उपस्थित अन्य दिग्गज हंसने पर मजबूर हो गए. 

आपको बात दें कि उमर गुल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने ग्रीन टीम की तरफ से कुल 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच टेस्ट की 90 पारियों में 34.07 की औसत से 163, वनडे की 128 पारियों में 29.36 की औसत से 179 और टी20 की 60 पारियों में 16.96 की औसत से 85 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- दुनिया के खेलों के इतिहास में कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने एक अलग लकीर खींची


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Iran में चला Trump का Pilot Rescue मिशन! Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article