Mahipal Lomror Triple Hundred in Ranji Trophy
Mahipal Lomror Triple Hundred in Ranji Trophy: महिपाल लोमरोर ने राजस्थान के लिए इस रणजी ट्रॉफी में मात्र 357 गेंदों में अविश्वसनीय तिहरा शतक जड़ दिया है. महिपाल, आकाश चोपड़ा के महाराष्ट्र के खिलाफ 301 रन के बाद राजस्थान के लिए तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2025 के नीलामी से ठीक पहले जिस तरह से आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी महिपाल लोमरोर जिस तरह से बल्ले से ग़दर मचा रहे हैं उम्मीद है आरसीबी समेत बाकि टीमें भी उनके पीछे दूर तक जायेंगी.
राजस्थान की ओर से खेल रहे महिपाल ने एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ तिहरा शतक ठोककर अपने इरादे को दिखा दिया है, तीसरे शतक से ठीक पहले महिपाल ने हैदराबाद के खिलाफ 111 रन की शतकीय पारी खेली थी.
Featured Video Of The Day
Trump Big Statement on Iran: "आपने Pearl Harbour के बारे में क्यों नहीं बताया?" Trump का बयान














