Tom Latham Devon Conway record : वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया, दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड की पारी के दौरान पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में यह केवल दूसरी बार हुआ है जब कीवी ओपनर ने पहले विकेट के लिए 300 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की है. इससे पहले साल 1972 में टेरी जार्विस और ग्लेन टर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जॉर्ज टाउन टेस्ट मैच में पहले विकेट के लिए 387 रन की साझेदारी की थी. बता दें कि टेस्ट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ग्रेम स्मिथ और नील मैकेंज़ी के नाम है. दोनों ने साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट मैच में पहले विकेट के लिए 415 रन की साझेदारी की है. (स्कोरकार्ड)
टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप
पंकज रॉय- वीनू मांकड़: 413 रन बनाम न्यूजीलैंड, 1956 चेन्नई टेस्ट
वीरेंद्र सहवाग-राहुल द्रविड़- 410 रन बनाम पाकिस्तान, लाहौर टेस्ट 2006
टेरी जार्विस और ग्लेन टर्नर- 387 रन बनाम वेस्टइंडीज, 1972, जॉर्ज टाउन टेस्ट
बॉब सिम्पसन और बिल लॉरी- 382 रन बनाम वेस्टइंडीज, 1965, ब्रिजटाउन टेस्ट
ग्रीम स्मिथ और हार्षल गिब्स- 368 रन बनाम पाकिस्तान, 2003, केपटाउन टेस्ट
WTC में वर्ल्ड रिकॉर्ड
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने मिलकर WTC इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के नाम था. दोनों ने मिलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2019 में विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के दौरान पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी. टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की.
न्यूजीलैंड में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने न्यूज़ीलैंड में टेस्ट में ओपनिंग पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड बना दिया है. पिछला रिकॉर्ड 276 रनों का था, जो स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स (1930 में वेलिंगटन में NZ बनाम ENG के लिए) और शेरविन कैंपबेल और एड्रियन ग्रिफ़िथ (1999 में हैमिल्टन में WI बनाम NZ) के मैच में था.
बता दें कि कप्तान टॉम लैथम का टेस्ट में यह 15वां शतक है और कप्तान के तौर पांचवां शतक है वहीं, उनके साथ डेवोन कॉनवे ने भी शानदार शतक ठोका. लैथम 246 गेंद पर 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी पारी में टॉम लैथम ने 15 चौके और एक छक्का लगाने में सफलता हासिल की, दूसरी ओर डेवॉन कॉन्वे ने 178 रन बनाकर नाबाद हैं.














