TNPL में गेंदबाज का कोहराम! पहली 3 गेंदों पर हैट्रिक, फिर भी नहीं टूटा चामिंडा वास का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Deeban Lingesh registers a hat-trick in first 3 balls of the innings: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी चर्चा हो रही है. गेंदबाज दीबन लिंगेश ने पारी की पहली तीन गेंद पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Deeban Lingesh

Deeban Lingesh Bags hattrick in the first 3 balls of an innings: पारी की पहली 3 गेंद पर 3 विकेट लेने किसी चमत्कार से कम नहीं है. ऐसा ही कुछ तमिलनाडु प्रीमियर लीग में हुआ है, जहां एक गेंदबाज ने पारी की पहली 3 गेंद पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. कोवई किंग्स के तेज गेंदबाज डीबन लिंगेश TNPL 2026 सीजन में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में त्रिची ग्रैंड चोलस के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच के दौरान यह कमाल का कारनामा किया. सुरेश लोकेश्वर और सुंदररमन राधाकृष्णन के बीच मजबूत ओपनिंग साझेदारी के दम पर, पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला करने के बाद कोवई किंग्स ने 183 रनों का अच्छा स्कोर बनाया. जवाब में, त्रिची ग्रैंड चोलस की शुरुआत बहुत खराब रही. डीबन लिंगेश ने शानदार हैट्रिक लेकर उनके टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. यह मौजूदा तमिलनाडु प्रीमियर लीग के सीजन की पहली हैट्रिक थी.

कोवई किंग्स के लिए पहला ओवर फेंकते हुए, डीबन लिंगेश ने अपनी पहली ही गेंद पर त्रिची के ओपनर के. राजकुमार को शून्य पर आउट कर दिया.अगली गेंद पर उन्होंने त्रिची के तीसरे नंबर के बल्लेबाज श्याम सुंदर को फर्स्ट स्लिप में कैच कराया और फिर एक खतरनाक इन-स्विंगर से जगदीशन कौशिक का मिडिल स्टंप उखाड़कर अपनी हैट्रिक पूरी की. इस तरह, लिंगेश ने पारी की पहली तीन गेंदों में हैट्रिक लेने का दुर्लभ कारनामा किया. कुल मिलाकर, वह TNPL के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले आठवें गेंदबाज बन गए.

TNPL में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

  • शिवकुमार एमके (कोवई किंग्स) 2016
  • गणेश मूर्ति एम (टूटी पैट्रियट्स) 2016
  • पोइयामोझी एम (त्रिची वॉरियर्स) 2022
  • संदीप वारियर (चेपॉक सुपर गिलीज) 2022
  • ईश्वरन के (त्रिची ग्रैंड चोलस) 2024
  • सोनू यादव (नेल्लई रॉयल किंग्स)   2025
  • सूर्या आनंद एस (मदुरै पैंथर्स) 2025
  • डीबन लिंगेश (कोवई किंग्स) 2026

कौन है दीबन लिंगेश

दीबन लिंगेश तमिलनाडु के राइट-आर्म पेस बॉलर हैं. उनका जन्म 25 फरवरी 2000 को हुआ था. 26 साल के इस खिलाड़ी ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में तीन अलग-अलग टीमों के लिए 14 मैच खेले हैं. साल 2021 सीजन के लिए मदुरै पैंथर्स में जाने से पहले, उन्होंने 2018 और 2019 में नेल्लाई रॉयल किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद लिंगेश कोवई किंग्स में शामिल हुए और 2026 में पांच साल बाद लीग में वापसी की. बता दें कि दीबन TNPL 2026 में त्रिची के के. ईश्वरन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने अबतक कुल 15 विकेट लिए हैं. 

Advertisement

चमिंडा वास ने वनडे में लिया था मैच की पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक

इस शानदार प्रदर्शन ने तुरंत ही क्रिकेट फैन्स को 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में चमिंडा वास के किए गए क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार बॉलिंग स्पेल की याद दिला दी. पीटरमैरिट्सबर्ग में बांग्लादेश के खिलाफ चमिंडा वास ने मैच की पहली तीन गेंदों पर ही हैट्रिक ली और फिर उसी ओवर में एक और विकेट चटकाया, जिससे बांग्लादेश का स्कोर 5/4 हो गया. उन्होंने 25 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार कारनामा किया और श्रीलंका ने उस मैच में 10 विकेट से आसान जीत हासिल की. चमिंडा वास का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम है. 

ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर

Advertisement

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

Featured Video Of The Day
Nepal Flash Flood News: नेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय लापता! कैसे मची इतनी भीषण तबाही?

Topics mentioned in this article
India
Cricket