IND vs PAK: कोलंबो में सिक्स जड़ते ही दिग्गजों के लिस्ट में शामिल हुए तिलक वर्मा, बनाया गजब का रिकॉर्ड

तिलक वर्मा कोलंबो में एक छक्का लगाते हुए भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Tilak Varma
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तिलक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 25 रन की पारी खेलकर छक्कों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया
  • तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ चार टी20 मैचों में 77.50 की औसत से 155 रन बनाए और आठ छक्के लगाए हैं
  • विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे अधिक 11 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 492 रन भी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (15 फरवरी 2026) को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 25 रन की पारी खेली. 24 गेंदों में तिलक ने एक छक्का और दो चौके लगाए. जिसके साथ ही वह भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. तिलक वर्मा ने साल 2025 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ चार टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 77.50 की औसत के साथ 155 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से आठ छक्के और नौ चौके निकले हैं.

इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध साल 2012 से 2024 के बीच 11 मुकाबले खेले, जिसमें 70.28 की औसत के साथ 492 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 49 चौके लगाए. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ चार मुकाबलों में 38.75 की औसत के साथ 155 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से नौ छक्के और 11 चौके निकले हैं. युवराज सिंह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर-2 हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आठ मुकाबलों में नौ छक्के और 10 चौके लगाए हैं. 

अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा और मोहम्मद रिजवान सात-सात छक्कों के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. शाहीन अफरीदी छह छक्कों के साथ सूची में पांचवें पायदान पर हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने सात विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई. इस टीम से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की टीम से कट गया बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का पत्ता? विश्वस्त सूत्रों से जानकारी आई बाहर

Featured Video Of The Day
Tipu Sultan Controversy: टीपू सुल्तान पर रण! दफ्तर में तस्वीर लगाने पर उपमहापौर क्या बोलीं?
Topics mentioned in this article