वो 5 ODI सीरीज जब भारत को एक मैच में भी नहीं मिली जीत, 0-3 या 0-5 से गंवानी पड़ी ट्रॉफी

भारत के वो 5 ऐतिहासिक वनडे सीरीज जब उसे 0-5 से व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय खिलाड़ी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय क्रिकेट टीम को पहले भी तीन या उससे अधिक मैचों की वनडे सीरीज में व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा है
  • वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज में दो बार पांच मैचों में पांच शून्य से हराकर सूपड़ा साफ किया है
  • श्रीलंका ने 1997 में तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को तीन शून्य से शिकस्त दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मौजूदा समय में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. शुरुआती दोनों मुकाबलों में भारतीय को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद उसके ऊपर 3-0 से सीरीज गंवाने का खतरा मंडराने लगा है. कई लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि अगर आखिरी मुकाबले में भी भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ता है तो क्या यह पहली बार होगा जब वनडे फॉर्मेट की 3 या 3 मैचों से अधिक की सीरीज में उसे व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ेगा? तो इस सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं. भारतीय टीम को पहले भी 3 या 3 मैचों से अधिक की वनडे सीरीज में व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा है, जो कुछ इस प्रकार है-

3 या 3 मैचों की अधिक वनडे सीरीज में जब भारतीय टीम का सूपड़ा हुआ साफ

0-5 - बनाम वेस्टइंडीज - 1983

0-5 - बनाम वेस्टइंडीज - 1989

0-3 - बनाम श्रीलंका - 1997

0-3 - बनाम न्यूजीलैंड - 2020

0-3 - बनाम साउथ अफ्रीका - 2022

वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा बार किया है सूपड़ा साफ

भारतीय टीम का वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक बार सूपड़ा साफ वेस्टइंडीज की टीम ने किया है. साल 1983 में पहली बार कैरेबियन टीम ने भारतीय टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से शिकस्त दी थी. उसके बाद 1989 में खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज में भी उन्होंने 5-0 से हराया था. इस तरह कैरेबियन टीम भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में 2 बार व्हाइटवॉश करने में कामयाब हुई है.

श्रीलंका, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रमशः 1-1 बार किया है सूपड़ा साफ

वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने क्रमशः एक-एक बार भारतीय टीम का सूपड़ा साफ किया है. साल 1997 में श्रीलंका की टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 0-3 हराया था. उसके बाद 2020 में न्यूजीलैंड और 2022 में साउथ अफ्रीका की टीम ने भी भारतीय टीम का सूपड़ा साफ किया.

यह भी पढ़ें- IND(W) vs NZ(W): महिला क्रिकेट की 6 'रनबाज'... भारत का बस एक ही नाम, जानें कौन

Advertisement

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Malda Violence ममता सरकार की नाकामी या EC को डराने की साज़िश? Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article