न्यूजीलैंड ने इस बल्लेबाज को भुला दिया गया, अब जड़ दिया घरेलू इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ तिहरा शतक

Thomas Charles Bruce: क्रिकेट का कट्टर फैन भी शायद ही एक बार को टॉम ब्रूस को याद कर सके कि वह कब आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए खेले थे, लेकिन अब जरूर उन्हें याद किया जाएगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tom Bruce's tripple century: टॉम ब्रूस ने जो देश के लिए यादगार नहीं किया वह घरेलू क्रिकेट में कर डाला
नई दिल्ली:

फैंस से एक बार को पूछेंगे, तो याद करने पर भी उन्हें नहीं आएगा कि टॉम ब्रूस (Thomas Bruce) कब आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए खेले थे! ब्रूस न्यूजीलैंड के लिए 17 टी20 मैच खेल चुके हैं. मैच कम हैं, औसत सिर्फ 18.60 का है. साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ करियर शुरू करने वाले ब्रूस आखिरी मैच जब 2020 में खेले हों, तो भला किसी को नाम याद होगा. बहरहाल, उम्र के 34वें साल में टॉम ब्रूस ने वह कर डाला है, जो बड़े-बड़े पूरे जीवन भर नहीं कर पाते. और शुक्रवार को टॉम ब्रूस (Thomas Bruce) न्यूजीलैंड प्रथमश्रेणी क्रिकेट इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ तिहरा शतक जड़ दिया.

न्यूजीलैंड घरेलू प्रीमियर टूर्नामेंट के पांचवें राउंड का मैच सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और ऑकलैंड के बीच 5 मार्च को शुरू हुआ था. ऑकलैंड ने टॉस जीतकर पहले टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. शुरुआत में जल्द सफलता मिली और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स का स्कोर जल्द ही 3 विकेट पर 75 रन हो गया. फिर यहां से कप्तान टॉम ब्रूस मैदान पर उतरे. 

Advertisement

उनके साथ डेन क्लेवर और ब्रूस दोनों ने शतक जड़े. क्लेवर 116 रन बनाकर आउट हो गए. ब्रूस का दे-दनादन जारी रहा. दिन के खेल की समाप्ति पर वह 212 रन बनाकर नाबाद थे. टीम का स्कोर था 4 विकेट पर 414 रन. 

Advertisement

यहं से ब्रूस ने अगले 45 रन 21 गेंदों में बना डाले, लेकिन उन्होंने तिहरा शतक भी आउट होने से पहले बना दिया. टीम का स्कोर रहा 5 विकेट पर 700 रन. न्यूजीलैंड फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पांचवां सबसे बड़ा  स्कोर. ब्रूस के 345 रन न्यूजीलैंड घरेलू क्रिकेट की दसवीं ट्रिपल सेंचुरी रही है, तो यह उसके घरेलू इतिहास में पिछले 72 साल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. आप टॉप पांच  स्कोर  पर नजर डाले

Advertisement

रन         खिलाड़ी           टीम                      साल

385     बर्ट स्टक्लिफ           ओटागो                      1952-53

Advertisement

355      बर्ट स्टक्लिफ         ओटोगो                       1949-50

345       टॉम ब्रूस         सेंट्र्ल डिस्ट्रिक्ट्स             2024-25

338*   रोजर ब्लंट            कैंटरबरी                    1931-32

336*    वॉल्टर हेमंड          इंग्लैंड                    1932-1933


 

Featured Video Of The Day
CM Rekha का Holi पर दिल्लीवालों के लिए संदेश, Delhi BJP अध्यक्ष Virendra Sachdeva ने भी खेली होली