प्राइस मनी एक कथा! जानें IPL में शुरुआत से अभी तक कैसा रहा इनामी राशि का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग का जब साल 2008 में आगाज हुआ, तो विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को इनामी राशि के रूप में 4.50 करोड़ रुपये मिले थे. और तब से इसकी यात्रा यहां चढ़ाव बाली ज्यादा रही है. एक बार ही उतार रहा, जो अपवाद रहा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026:
Source: scocial media

दुनिया की सबसे दिग्गज लीगों में से एक बन चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सबसे धनी लीगों में से एक बन चुकी है. पिछले कुछ सालों में मेगा टूर्नामेंट के टीवी और स्पॉन्सरशिप राइट्स की रकम में इजाफा हुआ, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट की इनामी राशि में भी खासा इजाफा किया.  पिछले 19 साल के इतिहास में बोर्ड ने अलग-अलग स्तर इनामी राशि में खासा इजाफा किया है.  जब साल 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था, तो राजस्थान रॉयल्स को इनाम के रूप में 4.8 करोड़ रुपये मिले थे. और टूर्नामेंट के आगाज के बाद जैसे-जैसे इसका विस्तार हुआ, बोर्ड ने इनामी रकम में कई गुना इजाफा कर किया. और साल 2010-13 तक विजेता टीम को 13 करोड़ रुपये इनाम में दिए गए. 

पुरस्कार राशि को 2014 में एक बार फिर संशोधित किया गया. जिसके तहत विजेता टीम को 2014 और 2015 के सीज़न के दौरान 15 करोड़ रुपये मिले, तो  साल 2016 में एक और बढ़ोतरी हुई, जिससे चैंपियनों का पर्स बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गया और यह यह 2019 तक बना रहा.

हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई वित्तीय अनिश्चितताओं ने बीसीसीआई को 2020 सीज़न के लिए पुरस्कार राशि घटाकर 10 करोड़ रुपये करने पर मजबूर कर दिया, लेकिन जैसे ही हालात सुधरे, तो बोर्ड ने 2021 से चैंपियनों के इनाम को फिर से बहाल करते हुए 20 करोड़ रुपये कर दिया.तभी से आईपीएल विजेता टीम को पुरस्कार राशि के रूप में 20 करोड़ रुपये मिलना जारी है, जो दुनिया की सबसे अमीर और सबसे आकर्षक फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 क्रिकेट लीगों में से एक के रूप में इस टूर्नामेंट के कद को रेखांकित करता है.

सीज़न                       पुरस्कार राशि

2008-09                         4.8 करोड़
2010-13                        10 करोड़
2014-15                        15 करोड़
2016-19                        20 करोड़
2020                             10 करोड़
2021-26    20                  करोड़
 

Advertisement

आईपीएल 2026 पुरस्कार राशि का विवरण

बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल 2026 के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता (रनर्स-अप) को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे. सिर्फ फाइनलिस्ट ही नहीं, क्वालीफायर 2 में हारने वाली टीम को भी 7 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर खेलने के लिए 6.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.
 

Featured Video Of The Day
Hooghly में बवाल; Abhishek Banerjee के बाद TMC सांसद Kalyan Banerjee पर हमला