IPL इतिहास के ये हैं 10 सबसे बड़े करोड़पति क्रिकेटर

आईपीएल 2022 के पहले दिन कई खिलाड़ी करोड़पति बने..चलिए जान लीजिए कि आईपीएल के इतिहास के दस सबसे बड़े करोड़पति कौन हैं

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • क्रिस मॉरिस हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
  • युवराज सिंह इस मामले में दूसरे नंबर पर
  • भारतीय खिलाड़ी को मिले थे 16 करोड़ रुपए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को अपने पाले में रखने के लिए सभी फ्रेंचाइजी के बीच जद्दोजहद जारी है. खबर लिखे जानें तक भारतीय टीम के 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) पर अबतक की सबसे बड़ी बोली लगी है. किशन को अपनी टीम में दोबारा रखने के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने जारी ऑक्शन की अबतक की सबसे बड़ी बोली लगाई है. मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी के लिए 15.25 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. 

बता दें आईपीएल इतिहास में ईशान किशन पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें इतनी बड़ी रकम में किसी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया है. ऐसे में आईपीएल इतिहास के अबतक के कुछ सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में तो उनके नाम इस प्रकार हैं- 

IPL 2022 Auction: कृष्णा को मिली और 'प्रसिद्धि', तेज गेंदबाज पर जमकर धनवर्षा

दक्षिण अफ्रीका - क्रिस मॉरिस - 16.25 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स (2021)

भारत - युवराज सिंह - 16 करोड़ - डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) (2015)

ऑस्ट्रेलिया - पैट कमिंस - 15.5 करोड़ - कोलकाता नाईट राइडर्स (2020)

भारत - ईशान किशन - 15.25 करोड़ - मुंबई इंडियंस (2022)

न्यूजीलैंड - काइल जैमीसन - 15 करोड़ - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2021)

इंग्लैंड - बेन स्टोक्स - 14.5 करोड़ - राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2017)

ऑस्ट्रेलिया - ग्लेन मैक्सवेल - 14.25 करोड़ - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2021)

ऑस्ट्रेलिया - जाय रिचर्डसन - 14 करोड़ - पंजाब किंग्स (2021)

भारत - युवराज सिंह- 14 करोड़ - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2014)

भारत - दीपक चाहर - 14 करोड़ - चेन्नई सुपर किंग्स (2022)

इंग्लैंड - बेन स्टोक्स- 12.5 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स (2018)

IPL 2022 Auction: प्रदर्शन खराब, फिर भी कैरेबियन खिलाड़ी ने भारी-भरकम रकम से किया हैरान

बता दें ईशान किशन आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. देश के लिए अब भी आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिकने का रिकॉर्ड देश के 40 वर्षीय पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम दर्ज है. युवराज को साल 2015 में डेयरडेविल्‍स ( मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स) की टीम ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था. 

VIDEO: जीत के आगे खत्‍म हुई थकान, अंडर-19 वर्ल्‍ड कप जीतकर लौटे यश धुल आते ही पहुंचे स्‍कूल

.

Featured Video Of The Day
Maharashtra Politics: BMC चुनाव के लिए एक हुए उद्धव-राज ठाकरे! | News Headquarter
Topics mentioned in this article