भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. इससे पहले बोर्ड ने देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव के कारण पहले चरण का ही शेड्यूल जारी किया था. इसके तहत आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले चरण में 28 मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल था, लेकिन अब मेगा इवेंट के बाकी सभी मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. हालांकि, इसमें प्ले-ऑफ सहित फाइनल मुकाबले की तारीख शामिल नहीं है. शेष लीग चरण के तहत कुल 50 मैच शामिल हैं, जो 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच भारत के 12 विभिन्न स्थानों पर खेले जाएंगे. वही, दूसरे चरण के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे.दूसरे चरण में कुल आठ डबल-हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें दोपहर के मैच 03:30 बजे IST और शाम के मैच 07:30 बजे IST से शुरू होंगे.
टूर्नामेंट के अहम मोड़ में प्रवेश करने के साथ, टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए विभिन्न स्थलों पर मुकाबला करेंगी और लीग चरण के उत्तरार्ध में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है. 13 अप्रैल 2026 को टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत होगी, जब सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा, जो रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला की शुरुआत करेगा. प्रशंसक टूर्नामेंट के इस रोमांचक चरण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां टीमें लीग चरण के अंतिम हफ्तों से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जूझेंगी.
पंजाब किंग्स अपने घरेलू मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें इस चरण के दौरान धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैचों की मेजबानी करेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में तीन और रायपुर में दो घरेलू मुकाबले खेलेगी. टाटा आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का विस्तृत कार्यक्रम यहाँ क्लिक करके देखा जा सकता है. प्लेऑफ के मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा बाद में की जाएगी.
मेगा टूर्नामेंट का पहले से ही माहौल बनना शुरू हो गया है. और फैंस बहुत ही बेसब्री के साथ पहल मैच का इंतजार कर रहे हैं
IPL 2026 लीग चरण का पूरा शेड्यूल:
28 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे)
29 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई, शाम 7:30 बजे)
30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी, शाम 7:30 बजे)
31 मार्च: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (न्यू चंडीगढ़, शाम 7:30 बजे)
01 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)
02 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)
03 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
04 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे)
04 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
05 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (हैदराबाद, दोपहर 3:30 बजे)
05 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे)
06 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)
07 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी, शाम 7:30 बजे)
08 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)
09 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)
10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी, शाम 7:30 बजे)
11 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (नया चंडीगढ़, दोपहर 3:30 बजे)
11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ, दोपहर 3:30 बजे)
12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई, शाम 7:30 बजे)
13 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)
14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
15 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे)
16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स ( मुंबई, शाम 7:30 बजे)
17 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
18 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु, दोपहर 3:30 बजे)
18 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)
19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (कोलकाता, दोपहर 3:30 बजे)
19 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (नया चंडीगढ़, शाम 7:30 बजे)
20 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
21 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)
22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)
23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई, शाम 7:30 बजे)
24 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे)
25 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे)
25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (जयपुर, शाम 7:30 बजे)
26 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (अहमदाबाद, दोपहर 3:30 बजे)
26 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)
27 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)
28 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (न्यू चंडीगढ़, शाम 7:30 बजे)
29 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई, शाम 7:30 बजे)
30 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
01 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (जयपुर, शाम 7:30 बजे)
02 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
03 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (हैदराबाद, दोपहर 3:30 बजे)
03 मई: गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
04 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (मुंबई, शाम 7:30 बजे)
05 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)
06 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)
07 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)
08 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)
09 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (जयपुर, शाम 7:30 बजे)
10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (चेन्नई, दोपहर 3:30 बजे)
10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (रायपुर, शाम 7:30 बजे)
11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (धर्मशाला, शाम 7:30 बजे)
12 मई: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे)
13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (रायपुर, शाम 7:30 बजे)
14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (धर्मशाला, शाम 7:30 बजे)
15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)
16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)
17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (धर्मशाला, दोपहर 3:30 बजे)
17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली, शाम 7:30 बजे)
18 मई 2026, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (सोम, चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (जयपुर, शाम 7:30 बजे)
20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)
21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (चेन्नई, शाम 7:30 बजे)
22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (हैदराबाद, शाम 7:30 बजे)
23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (लखनऊ, शाम 7:30 बजे)
24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (मुंबई, दोपहर 3:30 बजे)
24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (कोलकाता, शाम 7:30 बजे)














