Temba Bavuma: WTC के इतिहास में जो नहीं कर पाए रूट, विराट और स्मिथ जैसे दिग्गज, वो टेम्बा बावुमा ने कर दिखाया

Temba Bavuma Created History: टेम्बा बावुमा ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बतौर कप्तान अर्धशतक जड़ने वाले वह दुनिया के दूसरे कप्तान बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Temba Bavuma

Temba Bavuma Created History: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जो कारनामा जो रूट, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाए. वह ऐतिहासिक कारनामा उन्होंने कर दिखाया है. WTC के फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के वह दूसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि केवल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम दर्ज थी. मगर कंगारू टीम के खिलाफ बतौर कप्तान अर्धशतक जड़ते हुए बावुमा के नाम भी यह बड़ी उपलब्धि अब जुड़ गई है. 

लॉर्ड्स में जमकर चल रहा है बावुमा का बल्ला 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले में बावुमा का बल्ला जमकर चल रहा है. पहली पारी में 36 रन बनाने वाले बावुमा दूसरी पारी में 65 रन बनाकर नाबाद हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच खूबसूरत चौके देखने को मिले हैं. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अभी भी 69 रनों की दरकार है. वहीं बावुमा अपने पांचवें टेस्ट शतक से केवल 35 रन दूर हैं. उम्मीद है चौथे दिन वह तेजी से कुछ महत्वपूर्ण रन बटोरते हुए इस उपलब्धि को भी पूरी करेंगे.

बावुमा के पास इतिहास रचने का मौका 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में खबर लिखे जाने तक दो ही कप्तान इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर पाए हैं. पहले स्थान पर केन विलियमसन का नाम आता है. उनके अलावा दूसरे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले में अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाते हुए यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. अब बावुमा के पास भी यह सुनहरा मौका है. उनकी अगुवाई में अफ्रीकी टीम को जीत मिलती है तो वह WTC का खिताब उठाने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के इतिहास में हो गए अमर, यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | Donald Trump का ईरान युद्ध पर सबसे बड़ा बयान ! | Breaking News | Top | NDTV India
Topics mentioned in this article