T20 World Cup 2026: भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, जानिए 10 सीजन के विजेता कप्तान कौन?

T20 World Cup Winning Captains: भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. चलिए जानते हैं कौन रहे हैं टी20 विश्व कप के 10 सीजन में विजेता कप्तान.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup Winning Captains:

T20 World Cup Winning Captains: टीम इंडिया ने रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. आइए आपको बताते हैं कौन रहे हैं टी20 विश्व कप के 10 सीजन में विजेता कप्तान.  

एमएस धोनी: टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था. एमएस धोनी इस ट्रॉफी को उठाने वाले पहले कप्तान रहे थे. बतौर कप्तान धोनी का यह पहला आईसीसी टूर्नामेंट भी था.

यूनिस खान: साल 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था. यूनिस खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को पहली बार चैंपियन बनाया था. यूनिस खान टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान बने थे.

पॉल कॉलिंगवुड: साल 2010 में खेले गए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था. इंग्लैंड को पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पॉल कॉलिंगवुड रहे थे.

डैरेन सैमी: वेस्टइंडीज ने 2012 में श्रीलंका को हराते हुए टी20 विश्व कप के टाइटल पर कब्जा जमाया था. कैरेबियाई टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान डैरेन सैमी रहे थे. सैमी की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था.

लसिथ मलिंगा: साल 2014 में श्रीलंका ने भारत को फाइनल में हराते हुए टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था. लसिथ मलिंगा टी20 वर्ल्ड कप को जीतने वाले पांचवें कप्तान बने थे.

Advertisement

डैरेन सैमी: डैरेन सैमी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को दो बार उठाया है. 2012 के बाद, उन्होंने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को 2016 में भी चैंपियन बनाया था.

एरोन फिंच: ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पहली बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एरोन फिंच रहे थे. फिंच की अगुवाई में कंगारू टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी.

Advertisement

जोस बटलर: साल 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराते हुए टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को दूसरी बार उठाया था. इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान जोस बटलर रहे थे.

रोहित शर्मा: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बाद साल 2024 में टीम इंडिया टी20 विश्व कप को दो बार जीतने वाली तीसरी टीम बनी थी. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे कप्तान बने, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया.

Featured Video Of The Day
Dubai में Dheeraj-Mamta बने 'देवदूत', सैकड़ों भारतीयों को अपने farmhouse में दी शरण! | Ground Report
Topics mentioned in this article