T20 World Cup 2026: ये 3 भारतीय 'धुरंधर' अकेले दम पर पलट सकते हैं पाकिस्तान के खिलाफ बाजी, आंकड़े दे रहे गवाही

Team India Top Three Star vs Pakistan; T20 World Cup 2026: अभिषेक को लेकर आज शाम नेट्स प्रैक्टिस के बाद फैसला लिए जाने की खबर है और अगर कल वो मैदान पर उतरते हैं, तो यकीन मानिए पाकिस्तान के लिए उनसे पार पाना बहुत मुश्किल होगा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Team India Top Three Star vs Pakistan; T20 World Cup 2026

Team India Top Three Star vs Pakistan; T20 World Cup 2026: कल यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में क्रिकेट का 'महाकुंभ' सजने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें एक ही सवाल पर टिकी हैं, क्या अभिषेक शर्मा फिट हैं? पेट में संक्रमण के बाद अस्पताल से लौटे और फिलहाल टीम के साथ कोलंबो पहुंच चुके है और  के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है. अभिषेक को लेकर आज शाम नेट्स प्रैक्टिस के बाद फैसला लिए जाने की खबर है और अगर कल वो मैदान पर उतरते हैं, तो यकीन मानिए पाकिस्तान के लिए उनसे पार पाना बहुत मुश्किल होगा. 

ये तीन 'धुरंधर' पाकिस्तान के खिलाफ मचा सकते हैं तहलका

मौजूदा भारतीय स्क्वाड में आंकड़ों के लिहाज से ये तीन खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित होने वाले हैं. इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपनी धाक जमाई है.

1. तिलक वर्मा: पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द 

मौजूदा भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वाड में पाकिस्तान के खिलाफ T20I csx सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं. तिलक ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच में 130 रन बनाए हैं. उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वो दबाव में नहीं बिखरते. कोलंबो की टर्निंग पिच पर तिलक का संयम और स्पिनरों को खेलने की कला पाकिस्तान के स्पिन जाल को तहस-नहस करने के लिए काफी है. 

2. अभिषेक शर्मा: पावरप्ले का खब्बू बैटर

अगर फिटनेस ने साथ दिया और पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलते हैं तो वो पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे. पाकिस्तान के खिलाफ उनके नाम 3 मैच में 110 रन दर्ज हैं. अभिषेक का अंदाज पूरी तरह अटैकिंग है. शाहीन और नसीम शाह की नई गेंद के खिलाफ अभिषेक का बेखौफ अंदाज चला तो वो पाकिस्तान के पूरे गेम प्लान को पहले 6 ओवरों में ही बर्बाद कर सकते हैं. 

3. हार्दिक पांड्या: बड़े मैच का 'असली खिलाड़ी'

हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा से 'एक्स-फैक्टर' रहे हैं. मौजूदा टीम में पाकिस्तान के खिलाफ उनके 98 रन और महत्वपूर्ण विकेट उन्हें सबसे खतरनाक खिलाड़ी बनाते हैं. नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में 28 गेंदों में 52 रन ठोककर हार्दिक ने संकेत दे दिया है कि कल कोलंबो में 'पांड्या राज' देखने को मिल सकता है. 

गंभीर का 'मास्टरप्लान' और पाकिस्तान की टेंशन

कोच गौतम गंभीर जानते हैं कि अभिषेक की वापसी न केवल टीम को मजबूती देगी, बल्कि पाकिस्तान के खेमे में दहशत भी पैदा करेगी, लेकिन अगर वो फिट नहीं घोषित होते हैं तो ईशान किशन और संजू की जोड़ी उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश करेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shivratri 2026: शिवरात्रि को देखते हुए UP के Muzaffarnagar में प्रशासन अलर्ट!|Meet Shop | NDTV India