IND vs ENG, T20 World Cup 2026: कोच गंभीर और कप्तान सूर्या करेंगे नए युग का आगाज, इंग्लैंड के खिलाफ ये रणनीति करेगी फाइनल का टिकट कन्फर्म!

India vs England, T20 World Cup 2026 Semi-Final: भारतीय क्रिकेट टीम आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल खेलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs England, T20 World Cup 2026 Semi-Final:

India vs England, T20 World Cup 2026 Semi-Final: आज वानखेड़े स्टेडियम की फिजा बदली हुई है. शोर वही है, लेकिन उम्मीदें नई हैं. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का यह सेमीफाइनल सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट में गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या के रण के नए युग की अग्निपरीक्षा है. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. इंग्लैंड के उस 'बैजबॉल' माइंडसेट को रोकना जो टी20 में और भी खतरनाक हो जाता है. 

गंभीर का सीधा मंत्र "डर को ही डरा दो"

गंभीर का सीधा मंत्र है कि अगर दुश्मन हमलावर है, तो आप उससे दोगुना प्रहार करें. अभिषेक और संजू की 'बिंदास' शुरुआत: गंभीर ने अभिषेक शर्मा और संजू को खुली छूट दी है. अभिषेक के पास वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल के वो 13 छक्के और 135 रनों की यादें हैं. चुनौती यह है कि वे उस आत्मविश्वास को 'ओवर-कॉन्फिडेंस' में न बदलने दें.

सूर्या और ईशान का अनुभव 

संजू सैमसन को इस बार 'संकटमोचक' की भूमिका निभानी होगी. अगर शुरुआती विकेट गिरते हैं, तो संजू का ठहराव और सूर्या की मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलने की कला (360 डिग्री) इंग्लैंड के स्पिनर्स को सेट नहीं होने देगी. वहीं तिलक और दुबे का मिडिल ऑर्डर के 'कवच' हैं. तिलक वर्मा और शिवम दुबे के रूप में भारत के पास दो ऐसे पावर-हिटर हैं जो स्पिन और पेस दोनों को बाउंड्री के पार भेजने का दम रखते हैं. गंभीर चाहते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी 10 से 15 ओवर के बीच मैच को इंग्लैंड की पकड़ से दूर ले जाएं.

गेंदबाजी की चुनौती: "जोस द बॉस को कैसे रोकें?"

वानखेड़े की पिच पर रनों का अंबार लगता है, ऐसे में सूर्या के लिए गेंदबाजों का रोटेशन सबसे बड़ी चुनौती होगी. जसप्रीत बुमराह को सूर्या ने 'गोल्डन डस्ट' की तरह इस्तेमाल करने का प्लान बनाया है. चाहे वो बटलर का विकेट हो या साल्ट का खौफ, बुमराह के 4 ओवर ही तय करेंगे कि इंग्लैंड कितना स्कोर बनाएगा. वहीं वरुण चक्रवर्ती की घूमती गेंदें वानखेड़े के मैदान पर और भी घातक हो सकती हैं. वहीं अक्षर पटेल को गंभीर ने 'कंजूस' स्पेल डालने का टास्क दिया है ताकि दूसरे छोर से विकेट मिल सकें.

हार्दिक और अर्शदीप पर डेथ ओवर की जिम्मेदारी

हार्दिक पांड्या का अनुभव और अर्शदीप सिंह की सटीक यॉर्कर अंतिम ओवरों में निर्णायक साबित होंगी.

सूर्या के सामने सबसे बड़ी चुनौती मैदान पर शांत रहना होगा क्योंकि इंग्लैंड दबाव में वापसी करना जानता है. वहीं ड्रेसिंग रूम में गंभीर को यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम पिछले साल के रिकॉर्ड्स पर न जाए.

टीम इंडिया की 'करो या मरो' संभावित प्लेइंग 11:

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (wk), सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Middle East War | Iran और America-Israel टकराव में क्या डर्टी बम से शुरू होगा महाविनाश? | Dirty Bomb