T20 World Cup: सुपर-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, पथिराना बाहर, इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

Dilshan Madushanka Replaced Injured Matheesha Pathirana: टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बाहर हो गए हैं और आईसीसी की तकनीकी समिति ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट के रूप में दिलशान मदुशंका को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dilshan Madushanka Replaced Matheesha Pathirana
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की चोट के कारण टीम से बाहर होना निश्चित हुआ है.
  • आईसीसी की तकनीकी समिति ने पथिराना की जगह दिलशान मदुशंका को रिप्लेसमेंट के तौर पर मंजूरी दी है.
  • पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Dilshan Madushanka Replaced Injured Matheesha Pathirana: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 का टिकट कटाने वाली श्रीलंकाई टीम को जारी टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बाहर हो गए हैं और आईसीसी की तकनीकी समिति ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट के रूप में दिलशान मदुशंका को मंजूरी दे दी है. 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच के दौरान पथिराना के बाएं पैर में मांसपेशियों में खिंचाव आया था. जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. श्रीलंका ने इसके बाद मदुशंका को टीम में शामिल किया गया था. आईसीसी इवेंट में किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी की जरूरत होती है. जिसके बाद ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है.

कैंडी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका के हालिया मैच के दौरान पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे और फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर गए थे. पथिराना का चोटिल होकर बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम पहले से ही अहम ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के बिना खेल रही है.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मदुशंका ने आखिरी बार अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान एक वनडे सीरीज में दो मैच खेले थे. तब से वह भी चोट से जूझ रहे हैं, हालांकि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में ओमान के खिलाफ श्रीलंका ए के लिए टी20 विश्व कप वार्म-अप मैच में हिस्सा लिया था. जिसमें उन्होंने तीन ओवरों में कोई विकेट नहीं लिया था. मदुशंका ने 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 9.75 की इकॉनमी रेट से उतने ही विकेट लिए हैं. 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 2023 वनडे विश्व कप में देखने को मिला, जहां उन्होंने 25.00 के औसत से 21 विकेट लिए और वो श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. बता दें, श्रीलंका गुरुवार को कोलंबो में चल रहे टी20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप चरण के मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा.

यह भी पढ़ें: India vs Netherland Live Streaming and Live Details: कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें सभी डिटेल

यह भी पढ़ें: Auqib Nabi Dar: डेल स्टेन का फैन, नहीं थी क्रिकेट में दिलचस्पी, अब जम्मू कश्मीर को रणजी फाइनल में पहुंचाकर रचा इतिहास

Advertisement

Featured Video Of The Day
Girlfriend की लाश के साथ Rape करने वाला बेशर्मी से मुस्कराता रहा