T20 World Cup 2026: श्रीलंका सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया का पत्ता साफ! अब इन टीमों के बीच दिलचस्प रेस, ऐसा है समीकरण

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: रविवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही श्रीलंका सुपर-8 में जगह बना चुकी है. जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर होने के कगार पर है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup 2026 Updated Points Table:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में जगह पक्की की.
  • श्रीलंका ने 182 रन का लक्ष्य 18 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर मैच में दमदार प्रदर्शन किया.
  • ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 में पहुंचने के लिए ओमान को बड़े अंतर से जीत और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup 2026 Updated Points Table After Sri Lanka vs Australia Match: पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी के बूते श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की. निसांका की 52 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी से श्रीलंका ने जीत के लिए मिले रिकॉर्ड 182 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाने के अलावा दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस (38 गेंद में 51) के साथ 66 गेंद में 97 जबकि पवन रथनायके (15 गेंद में नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 79 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी.   

इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं. अब उसे अपने अंतिम मैच में ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बेहतर नेट रन रेट के लिए अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. जिम्बाब्वे ने अगर आयरलैंड को हरा दिया तो ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो जायेगा.

ऐसा है समीकरण

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के बाद श्रीलंका ने सुपर-8 का टिकट कंफर्म कर लिया है. उसके 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं. श्रीलंका का नेट रन रेट +2.462 का है. श्रीलंका ने पहले आयरलैंड, फिर ओमान और अब ऑस्ट्रेलिया को हराया है. ग्रुप बी में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे है. जिम्बाब्वे के 2 मैचों में 4 अंक हैं. जिम्बाब्वे को अब दो मैच खेलने हैं और अगर जिम्बाब्वे ने अपना एक भी मैच जीत लिया तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 

प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिआ है. ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंचेगी या नहीं, यह अब उसके हाथ में नहीं है. ऑस्ट्रेलिया को अब जिम्बाब्वे की हार की दुआ करनी होगी और उम्मीद करनी होगी कि ओमान के खिलाफ वह बड़े अंतर से जीत दर्ज करे. अगर जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच हार जाता है तो ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंच सकती है. हालांकि, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और आयलैंड के 4-4 अंक होंगे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को बेहतर रन रेट रखना होगा.  मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मुकाबला होना है. अगर इस मैच में जिम्बाब्वे जीत जाती है तो एक साथ ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगी.

बात अगर बाकी ग्रुप की करें तो ग्रुप ए से टीम इंडिया क्वालीफाई कर चुकी है. जबकि ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड क्वालीफाई कर चुकी हैं. वहीं ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका क्वालीफाई कर चुकी है. जबकि न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान के बीच दिलचस्प रेस है. 

निसांका के शतक से जीती श्रीलंका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने विस्फोटक अर्धशतकों के मजबूत शुरुआत दिलाई. चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए मार्श ने वापसी करते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और 27 गेंदों में 54 रन ठोक डाले. हेड ने भी 29 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली. दोनों ने मिलकर नौ ओवर से कम समय में 104 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को 200 से अधिक के स्कोर की राह पर ला खड़ा किया.

Advertisement

श्रीलंका के गेंदबाजों ने हालांकि आखिरी 10 ओवरों में शानदार वापसी की. लेग स्पिनर दुशान हेमंथा (चार ओवर में 37 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी चार विकेट महज छह रन के अंदर गंवा दिये. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर कुसल मेंडिस के आउट होने से शुरुआती झटका तब लगा. उनके आउट होते ही दर्शकों से खचाखच भरा पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कुछ पल के लिए सन्नाटा पसर गया.

'प्लेयर ऑफ द मैच' निसांका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने हालांकि दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी के साथ टीम के लिए मजबूत नींव तैयार किया. टीम को जब 10 ओवर में 89 रन की जरूरत थी तब स्टोइनिस ने मेंडिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई लेकिन निसांका के सामने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज बेबस नजर आये. यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक है.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया कैसे कर सकती है सुपर-8 के लिए क्वालीफाई, जानें सभी समीकरण

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: मैक्सवेल का कैच पकड़ने के लिए 'चीता' बने निसांका, हवा में कलाबाजी देख दुनिया रह गई सन्न

Featured Video Of The Day
Maharashtra News: मुस्लिम नेता Abdul Sattar के मंदिर जाने पर खड़ा हुआ बवाल! | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article