T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर, अब जीत की उम्मीद पुरजोर, इतिहास है गवाह

India vs New Zealand, Final: टीम सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जंग में कमाल कर दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

T20 World Cup Final: भारत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम को विश्व कप जीतने के लिए 256 का टारगेट दिया है. अब सवाल ये है कि क्या ये विनिंग स्कोर है? जवाब है एकदम. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज तक किसी टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतना बड़ा स्कोर बनाया ही नहीं. जी हां, यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम के द्वारा विरोधी टीम को दिया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है. वहीं, टीम इंडिया का यह 255 का स्कोर वर्ल्ड कप के करीब 19 साल के इतिहास में बने शीर्ष 6 स्कोरों में शामिल हो गया है. भारत का यह स्कोर समग्र रूप से तीसरी पायदान पर है. शीर्ष 6 स्कोर पर नजर दौड़ा लें:

ये रहे वर्ल्ड कप के सबसे बड़े 6 स्कोर

1.    260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007 

2.    256/4 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 

3.    255/5 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2025 फाइनल 

4.    254/6 – वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई WS, 2026 

5.    253/7 – भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई WS, 2026 सेमीफाइनल 

6.    246/7 – इंग्लैंड बनाम भारत, मुंबई WS, 2026 सेमीफाइनल

यह तूफान बना टीम इंडिया के तूफानी रिकॉर्ड की वजह!

अगर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही, तो उसकी सबसे बड़ी वजह दोनों ओपनर का पावर-प्ले में सुपर से ऊपर कारनामा रहा. फाइनल मुकाबला था, पिछले मैचों में खासकर अभिषेक से रन बने नहीं थे, तो बड़ा टेस्ट और सवाल पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में शानदार शुरुआत देने का था. लेकिन इस बार तो अभिषेक सबसे बड़े जरूरत के मौके पर प्रचंड फॉर्म में रहे सैमसन से भी आगे निकल गए. जब शुरुआती 6 ओवर खत्म हुए, तो ये दोनोें मिलकर 92 रन जोड़ चुके थे. बिना नुकसान के! औसत रहा 15.33 प्रति ओव. और अभिषेक का स्कोर था 19 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों से 51 रन. स्ट्राइक-रेट रहा 248.62 कहा. वहीं, सैमसन इस समय थे 17 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों से 33 रन पर. टीम इंडिया पावर-प्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों का बहुत बड़ा टेस्ट स्टाइल में अपने नाम कर चुकी थी.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सैमसन हुए 'विराट क्लब' में शामिल, कारनामा करने वाले 19 साल में सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

Featured Video Of The Day
Varanasi Ganga Iftar Controversy: आस्था वाली जगह 'नॉनवेज' पार्टी क्यों? जानबूझकर भड़काने की कोशिश?