T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान की फिर टक्कर? सेमीफाइनल या फिर फाइनल! जानें पूरा गणित

T20 World Cup 2026: टीम सूर्यकुमार एक बार फिर से वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को एक बार फिर से पीट सकती है. योग बन रहे हैं. लेकिन यह सिर्फ एक बार ही होगा, या तो फाइनल, या फिर सेमीफाइनल...दो बार टक्कर की गुंजाइश यहां नहीं है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026, Ind vs Pak:
X: social media

India V/S Pakistan: करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुआ T20 World Cup 2026 शनिवार को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) मुकाबले के साथ ही सुपर-8 राउंड (Super-8 round) में प्रवेश कर गया. टीम इंडिया रविवार को वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका (Ind vs Rsa) से भिड़ने को तैयार है, लेकिन करोड़ों भारतीयों के ज़हन में अभी भी पिछले दिनों की गई पाकिस्तान की बुरी तरह से पिटाई जहन में कौंध रही है. एक हफ्ते पहले ही इसी महीने की 15 तारीख को खेले गए मेगा मुकाबले पाकिस्तान की बुरी तरह से हवा निकालते हुए उसे 61 रन से पीटा था. 

सेमीफाइनल या फिर फाइनल!

अब जब दोनों ही चिर-प्रतिद्वंद्वी देशों ने वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में प्रवेश कर लिया है, तो खासकर करोड़ों हिंदुस्तानी एक बार फिर से पाकिस्तान को पिटते हुए देखने के लिए बेकरार हैं. जी हां, यहां से दोनों के बीच एक मुकाबला संभव है, लेकिन यह या तो सेमीफाइनल होगा या फिर फाइनल. दोनों एक साथ नहीं हो सकते. चलिए जान लीजिए कि वह क्या गणित या समीकरण है, जो भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच दो टक्कर बना सकता है. 

दोनों टीमों की वर्तमान ग्रुप स्थिति

सुपर-8 राउंड में भारत अपने यानी  ग्रुप  में टॉप पोजीशन पर है. इस ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका दूसरे, विंडीज तीसरे और जिंबाब्वे चौथी पायदान पर है. वहीं, दूसरे ग्रुप में पड़ोसी पाकिस्तान तीसरे नंबर की टीम है. इंग्लैंड पहले, न्यूजीलैंड दूसरे और सह-मेजबान श्रीलंका चौथे नंबर की टीम है. 

पाकिस्तान को करना होगा यह काम

अब जबकि टीम सूर्यकुमार यादव ग्रुप एक में नंबर-1 टीम है, तो पाकिस्तान को बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस ग्रुप में समापन बतौर नंबर दो या एक करना होगा. अगर भारत सुपर-8 ग्रुप में अपनी नंबर नंबर-1 पोजीशन को बरकरार रखता है. और पाकिस्तान नंबर-2 पर रहता है, तो दोनों की सेमीफाइनल में टक्कर होगी. वहीं, भारत के ग्रुप में नंबर दो और पाकिस्तान के ग्रुप में नंबर-1 होने पर भी दोनों देशों की सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी, मतलब:

ग्रुप 1 विजेता बनाम ग्रुप 2 का उपविजेता
ग्रुप 2 का विजेता बनाम ग्रुप 1 का उपविजेता


कुल मिलाकर यह है बात

जो फिलहाल हालात हैं, उससे एक बात साफ है कि भारत और पाकिस्तान या तो सेमीफाइनल में भिड़ेंगे या फिर फाइनल में. दो बार टक्कर का गणित बिल्कुल नहीं है. सेमीफाइनल में भिड़ने पर एक देश बाहर हो जाएगा. और इसी के साथ ही फाइनल का विकल्प खत्म हो जाएगा. 

ऐसे फाइनल में पहुंच सकते हैं दोनों देश

-इसका पहला रास्ता यह है कि भारत ग्रुप में नंबर-1 समापन करे. इससे भारत सेमीफाइनल-1 में एंट्री करेगा 

-पाकिस्तान अपने ग्रुप में नंबर-2 पोजीशन हासिल करे. इस तरह उसकी एंट्री सेमीफइनल-2 में होगी

-भारत के साथ खिताबी टक्कर  लिए जरूरी  है कि पाकिस्तान इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ कम से कम दो मैच  जीते. और नंबर-2 टीम बने. ऐसे में उसका भारत के साथ सेमीफाइनल में टकराव टल जाएगा

यह भी पढ़ें:

IND vs SA T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, देखें तस्वीर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kasganj Case पर SC का बड़ा फैसला, इलाहाबाद HC का आदेश रद्द | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article