161 दिनों में 6 खिताब, वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की 'बादशाहत', दुनिया हैरत में

टीम इंडिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 96 रन से शानदार जीत दर्ज की. यह सिर्फ 161 दिनों के दौरान क्रिकेट जगत में भारत का छठा बड़ा खिताब है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 96 रन से शानदार जीत दर्ज की. यह सिर्फ 161 दिनों के दौरान क्रिकेट जगत में भारत का छठा बड़ा खिताब है.

एशिया कप 2025: भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. 28 सितंबर को खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025: नेपाल की महिला टीम ने 23 नवंबर को कोलंबो में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए.इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली.

Advertisement

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025: डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 2 नवंबर को खेले गए इस मैच में भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई. इसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रन से अपना वर्ल्ड कप खिताब जीता.

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup Final 2026: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान और भारत बना विश्व चैंपियन, डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी पूरी बाजी

Advertisement

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 6 फरवरी को खेला गया था, जिसे भारत ने 100 रन से अपने नाम करते हुए रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप खिताब जीता. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी (175) की ऐतिहासिक पारी की मदद से 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए.  इसके जवाब में इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। कालेब फाल्कनर ने 115 रन, जबकि बेन डॉकिन्स ने 66 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन इंग्लैंड 40.2 ओवरों में महज 311 रन पर सिमट गई.

एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: बैंकॉक स्थित टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर 22 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में भारत-ए ने 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम सिर्फ 19.1 ओवरों में 88 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 46 रन से खिताब अपने नाम किया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए. इस पारी में संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन, जबकि ईशान किशन ने 54 रन की पारी खेली. इसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवरों में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sanjeev Balyan पर कौन से बयान का Sangeet Som से नहीं बना जवाब! Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article