T20 World Cup 2026: चेहरे पर मायूसी लिए डगआउट में अकेले बैठे रहे कोच माइक हेसन, PAK खिलाड़ियों ने भी कर लिया किनारा

Pakistan eliminated from T20 World Cup despite win over Sri Lanka: पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो गया. श्रीलंका को 147 रन के अंदर रोकना था लेकिन पाक खिलाड़ी ऐसा करने में असमर्थ रहे

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pakistan knocked out of T20WC

Pakistan fail to qualify for T20 World Cup 2026 semi-finals: कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76) की शानदार पारी श्रीलंका को पांच रन की करीबी हार से नहीं बचा सकी लेकिन पाकिस्तान को शनिवार को यहां टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया जिससे न्यूजीलैंड ग्रुप दो से शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया. पाकिस्तान को सेमीफाइनल से हारता देख पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन पूरी तरह से टूट गए, जब श्रीलंका ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस से बाहर किया तो एक अलग तरह का नजारा देखने को मिला.

माइक हेसन पड़े अकेले

हुआ ये कि जैसे ही श्रीलंका ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की आखिरी उम्मीद को खत्म किया तो डग आउट में कोच माइक हेसन अकेले नजर आए और उनके चेहरे पर खामोशी नजर आई, हैरानी की बात ये थी कि उनके साथ कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं था. कोच माइक हेसन अकेले मैच को देख रहे थे और निराश हो रहे थे. ऐसा लग रहा था कि उनके आंखों में आंसू हैं. कोच माइक हेसन की ऐसी हालत चर्चा का विषय बनी हुई है. दूसरी ओर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कोच माइक हेसन अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं 

श्रीलंका को लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 24 रन चाहिए थे.  श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने शाहीन शाह अफरीदी (48 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर लगातार तीन छक्के और एक चौका मारे जिससे आखिरी गेंद पर छह रन की जरूरत थी. लेकिन शनाका ने आखिरी गेंद को यह सोचकर छोड़ दिया कि इसे वाइड कहा जाएगा जिसे मैदानी अंपायर ने वाइड करार नहीं दिया.

शनाका ने 31 गेंद की नाबाद पारी में आठ छक्के और दो चौके लगाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. उनके अलावा पवन रत्नायके ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलीं. इससे श्रीलंका ने पाकिस्तान के 8 विकेट पर 212 रन के स्कोर के जवाब में सात विकेट पर 206 रन बनाए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei
Topics mentioned in this article