T20 World Cup 2026: हार ही नहीं, बड़ी मुसीबत भी मिली टीम इंडिया को, नेट रन-रेट बना नासूर, जानें यहां से क्या करना होगा 'धुरंधरों' को

India vs South Africa: रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया पर 76 रन से जीत हासिल की, तो आम शब्दों में कहें तो उसने टीम इंडिया के गले में बहुत ही मोटा मरा हुआ सांप डाल दिया, जिसे हटाने के लिए भारत को बहुत कुछ करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs South Africa: टीम इंडिया को अगले मैच में जीत के अलावा भी बहुत कुछ हासिल करना होगा
X: social media

खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया (Ind vs Rsa) को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन से मिली करारी हार से पूरा क्रिकेट जगत हैरान है. वास्तव में इतने बड़े अंतर से हार की किसी ने भी कल्पना नहीं की थी, लेकिन अब यह वास्तविकता है कि पाकिस्तानियों को भी मजे लेने का मौका मिल गया है. हर कोई भारतीय प्रबंधन को ज्ञान दे रहा है. और सच यह भी है कि इस हार ने टीम सूर्यकुमार के इर्द-गिर्द बड़ा 'फंदा'कस दिया है. और यह है नेट रन-रेट रूपी फंदा. वजह यह है कि यहां से खुदा न खास्ता भारत की एक और हार हो गई, तो फिर मामला बहुत ही ज्यादा बिगड़ जाएगा. और उसकी सबसे बड़ी वजह बनेगा नेट रन रेट. चलिए दो उदाहरणों से समझिए कि भारत को यह फंदा हटाने के लिए यहां से क्या करना होगा

टेबल में वर्तमान स्थिति

फिलहाल ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका बॉस है. उसके पास दो प्वाइंट्स तो हैं ही, लेकिन अतिरिक्त ताकत उसका नेट रन-रेट है. 76 रन की जीत ने उसके NRR को +3.800 पर पहुंचा दिया है. निश्चित तौर पर टीम इंडिया को इस बड़ी मुसीबत को पाटने के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ जीत से अलग अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. कितनी कम या ज्यादा मेहनत करनी होगी, यह तो इंग्लैंड बनाम जिंबाब्वे (England vs Zimbabwe) के मैच परिणाम के बाद ही पता चलेगा. लेकिन इस मैच के परिणाम से पहले भारत को क्या करना होगा, यह आप बताए गए दो उदाहरणों से जान लीजिए: 

पहली तस्वीर

साफ है कि भारत को + से शुरुआत करने के लिए ठीक 76 रन से ही जीत हासिल करनी होगी जिंबाब्वे के खिलाफ. सरल शब्दों से जानें, तो बात यह है कि अगर भारत पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 180 रन बनाता है, तो उसे  जिंबाब्वे की पारी को 104 पर समेटना होगा, या फिर उसे 20 ओवरों में 104/9 या इससे कम पर रोकना होगा. ऐसे में 76 रन से जीत हासिल  होते ही टीम इंडिया NRR के मामले में + की सूरत में आ जाएगी. 

दूसरी तस्वीर

अब आप रन चेज के मामले में उदाहरण से समझें. अगर जिंबाब्वे टीम पहले बैटिंग करते हुए मान लो कि 120 रन बनाती है तो टीम सूर्यकुमार को + NRR की सूरत में पहुंचने के लिए लगभग 8.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल करना होगा. भारत जब 121 रन इतने ओवर में बनाएगा, तब जाकर वह 'प्लस 'के खाने में पैर रख पाएगा.

...लेकिन बड़ी बात यह भी है

और बात यह है कि टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ कितना गुणा-भाग करना होगा, जब विंडीज और जिंबाब्वे के आज के मैच के बाद साफ होगा. कौन जानता है कि ज्यादा करना हो? कौन जानता हो बताए गए उदाहरणों से कम करना पड़े! आप इंतजार कीजिए. हम आपको तुरंत जानकारी देंगे. 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: 'प्रबंधन को तुरंत इसके निदान की जरूरत', मांजरेकर ने बताईं 3 बड़ी खामियां

Advertisement
Featured Video Of The Day
Indian Army Dog Tyson ने J&K Encounter में Terrorists को किया ढेर, जानिए K9 Heroes की कहानी
Topics mentioned in this article