Rinku Singh: रिंकू सिंह यूपी में बनेंगे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, इन 6 खिलाड़ियों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी

Rinku Singh, Regional Sports Officer: कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार 'क्षेत्रीय खेल अधिकारी' नियुक्त किया जाने वाला है. रिंकू को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनकी असाधारण सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिक्सर किंग रिंकू सिंह संभालेंगे खेल विभाग

Rinku Sinhgh, Regional Sports Officer: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) नियुक्त किए जाने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार रिंकू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और भारतीय टीम के प्रति उनकी लगन के लिए सम्मानित करने जा रही है. इसी लगन की बदौलत उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 का T20 विश्व कप जीता था. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान रिंकू को अपने पिता की बीमारी और बाद में उनके निधन के कारण एक मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा था. क्रिकेटर भारतीय टीम और ग्रेटर नोएडा के बीच लगातार आना-जाना कर रहे थे, जहां उनके पिता का स्टेज IV कैंसर का इलाज चल रहा था.

ये भी पढ़ें- 'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी

कितनी होगी सैलरी

बता दें कि रिंकू सिंह को स्पोर्ट्स कोटा के  रीजनल स्पोर्ट्स अफसर की पोस्ट दी जा रही है. इस पद पर रिंकू की सैलरी 50000 से 60000 रुपये महीने तक होने की उम्मीद है. इस सैलरी में उनके DA, HRA और दूसरे खर्चे भी शामिल होंगे. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक बड़े प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है, जिसके तहत इंटरनेशनल और नेशनल प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां, नकद पुरस्कार और प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रदान किए जाएंगे.

Advertisement

इन खिलाड़ियों को भी मिलेगी नियुक्ति पत्र

रिंकू सिंह के अलावा पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल, हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार  को DSP  पद पर नियुक्ति पत्र मिलेंगे. इसके अलावा जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले अजीत सिंह और 200 मीटर की दौड़ में ब्रॉन्ज जीतने वाली सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है. वहीं, 100 और 200 मीटर में ब्रॉन्ज विनर प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया है.

आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं रिंकू सिंह

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, इस बार भी रिंकू सिंह से काफी उम्मीद हैं. .केकेआर की टीम इस बार खिताब जीतने की भरसक कोशिश करेगी. ऐसे में देखना है कि इस सीजन रिंकू सिंह का परफॉर्मेंस केकेआर के लिए कैसा रहता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Attack Iraq | पश्चिमी इराक में America का बड़ा हमला, PMF के ठिनाकों पर अटैक, हमले में 6 की मौत
Topics mentioned in this article