टी-20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया रिएक्ट

भारत के टी20 टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. वहीं, सूर्या को टी-20 टीम में जगह भी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav's Reaction Goes Viral: सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन वायरल

Suryakumar Yadav react on Shreyas Iyer India T20I Captain: सूर्यकुमार यादव को भारत की  टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और साथ ही उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के लिए टी-20 टीम से भी बाहर कर दिया गया. सूर्यकुमार का फॉर्म काफी समय से खराब चल रहा था और जिससे पूर्व कप्तान के लिए संकेत साफ हो गया था. जब बीसीसीआई ने दौरों के लिए टीम की घोषणा की, तो उन्होंने पुष्टि की कि श्रेयस अय्यर अब भारत के नए टी-20 कप्तान होंगे. लेकिन इस झटके के बावजूद, सूर्यकुमार यादव ने बड़प्पन दिखाया और टीम के ऐलान के बाद रिएक्ट किया. सूर्या नेआने वाले दौरों के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी है. सूर्या ने सोशल मीडिया पर इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर भारतीय टीम को बधाई दी है. 

टी20 मुंबई 2026 में ट्रायम्फ नाइट्स बनाम सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच मैच से पहले टॉस के समय सूर्या ने श्रेयस को कप्तानी दिए जाने पर कहा, "बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन जाहिर है कि मैं श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं,  उन्हें भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है,  हमने मुंबई में साथ में बहुत क्रिकेट खेला है. मुझे जो बात सबसे अहम लगी,वह यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारत की टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत गर्व का पल है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए."

सूर्यकुमार यादव ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाई थी,लेकिन पिछले 12 महीनों से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था.  2028 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए भारतीय चयनकर्ता ने यह फैसला किया है. बता दें कि श्रेयस अय्यर दिसंबर 2023 से भारतीय टीम से बाहर थे, लेकिन आईपीएल में कप्तान के तौर पर उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा था. अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने 2024 में आईपीएल का खिताब जीता था.  उसके बाद पिछले साल पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पुष्टि की कि यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है.  

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी

Advertisement

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन,क्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह,शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यंवशी

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह,  संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और वैभव सूर्यवंशी

Advertisement

ये भी पढ़ें- NDTV EXCLUSIVE: 'अभी ब्रैडमैन और सचिन की पैर के धूल के बराबर, अभी तुलना ना करें', वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव

Featured Video Of The Day
VIDEO: कॉलेज के सामने छात्रा की गर्दन पर रखा धारदार हथियार, लोगों के सामने दी धमकी
Topics mentioned in this article