फील्डिंग कर, पागल है क्या? सूर्या ने नहीं मानी अपने 'कप्तान' रोहित शर्मा की बात, टॉस से पहले का Video viral

Suryakumar Yadav With Rohit Sharma: एक ओर जहां सूर्या ने अपनी पारी से फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ हो रही है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Suryakumar Yadav walks away from toss to hug Rohit Sharma

Suryakumar Yadav Viral video with Rohit Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने यूएसके को 29 रन से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की, भारत की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रचा और 84 रन की अहम पारी खेली, अपनी पारी में सूर्या ने 49 गेंद के सामना किया. सूर्यकुमार यादव ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए, सूर्या को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. एक ओर जहां सूर्या ने अपनी पारी से फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ हो रही है दरअसल, जब सूर्या टॉस के लिए खड़े थे तभी उनकी नजर रोहित शर्मा पर पड़ी, रोहित भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे. रोहित को मैदान पर देखकर सूर्या ने टॉस रोका और अपने कप्तान की ओर भागे . रोहित के पास पहुंचकर उन्हें गले से लगाया.

रोहित से मिलकर सूर्या ने क्या बात की

SKY: जल्दी बोलो बैटिंग करो या बॉलिंग करो?

रोहित: फील्डिंग कर, पागल है क्या?

रोहित के प्रति सूर्या का यह जेस्चर सोशल मीडिया पर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. रोहित ने भी सूर्या से बात की औऱ उन्हें मैच के लिए शुभकामनाएं दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने अपनी 84 रन की पारी में रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ दिया .सूर्या अब टी-20 इंटरनेशनल में भारत की धरती पर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्या ने अबतक भारत में खुल 86 छ्क्के जड़े हैं तो वहीं दूसरी ओर रोहित ने 85 छक्के लगाने का कमाल किया है.मैच की बात करें तो भारत ने 161 रन 20 ओवर में बनाए थे जिसके बाद यूएसए ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बनाए, भारत को 29 रन से शानदार जीत मिली, भारत की ओर से सिराज ने तीन विकेट लिए और अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया. 

ये भी पढ़ें-  IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Pappu Yadav को पुलिस ने उठा लिया, तो Bihar में मच गया बवाल! | Purnea