जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की खुदाई के बाद सड़क पर 14 फीट गहरा गड्ढा बिना सुरक्षा इंतजाम के खुला पड़ा था 25 वर्षीय कमल बाइक सहित गड्ढे में गिरा और लगभग छह घंटे तक मदद के बिना वहीं पड़ा रहा सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति घटना स्थल पर पहुंचा लेकिन पुलिस को सूचना दिए बिना घर लौट गया