Suryakumar Yadav Statement on Abhishek Sharma Form: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के सुपर-8 मुकाबले की पूर्व संध्या पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है. बाएं हाथ के बल्लेबाज जारी आईसीसी टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं. अभिषेक की फॉर्म ने जहां फैंस के माथे पर शिकन ला दी है, कप्तान सूर्यकुमार यादव को भरोसा है कि यह बल्लेबाज कहर बरपाएगा.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की पूर्व संध्य पर मीडिया के सामने आए कप्तान सूर्या ने अभिषेक की फॉर्म को लेकर कहा,"मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो आगे चलकर उनका सामना करेंगी. उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उन्हें इसका फल दें."
जब उनसे संजू सैमसन को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा,"सब कुछ ठीक चल रहा है. टीम से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन विकेट थोड़े अलग हैं. हमें हर बार 250 रन बनाने की जरूरत नहीं है. हम आगे आने वाली पिच की चुनौतियों का सामना करेंगे."
भारत की होगी असली परीक्षा
कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े-बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर आठ के अपने पहले मैच में भारतीय टीम के खिलाफ होगी. दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम भारतीय आक्रमण की कमजोरियों को उजागर करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है. प्रोटीज टीम के पास कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन, केशव महाराज और एडन मार्कराम जैसे मजबूत गेंदबाज हैं और मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम इस चुनौती को लेकर सतर्क रहेगी.
पिछले दो महीनों में दोनों टीमें छठी बार आमने-सामने होंगी और यह देखना बाकी है कि रविवार रात को कौन सी टीम इस परिचित माहौल का बेहतर फायदा उठाती है. ग्रुप लीग चरण में भारत से कोई खास चुनौतीपूर्ण सवाल नहीं पूछे गए हैं, लेकिन घरेलू टीम इस बात से भली-भांति वाकिफ है कि उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है.
ओपनर ईशान किशन (दो अर्धशतक और 202 का स्ट्राइक रेट) को छोड़कर, शीर्ष चार में शामिल बाकी तीन बल्लेबाजों ने अब तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है. अभिषेक शर्मा तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं और एक भी रन नहीं बना पाए हैं.
भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ.
यह भी पढ़ें: Pakistan vs New Zealand Super-8 Live Streaming: जानें कब शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव














