Suryakumar Yadav: जीत से गदगद कप्तान सूर्यकुमार यादव, इस खिलाड़ी को बताया भारत का 'धरोहर'

Suryakumar Yadav Statement After Team India Win T20 World Cup 2026: कप्तान सूर्यकुमार की टीम पुरुष क्रिकेट में लगातार विश्व टी20 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बनी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav Statement After Team India Win T20 World Cup 2026

Suryakumar Yadav Statement After Team India Win T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को तीसरा आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए ‘राष्ट्रीय धरोहर' करार दिया जो इस करिश्माई तेज गेंदबाज के लिए सबसे उपयुक्त उपमा मानी जा सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन से जीत के साथ सूर्यकुमार की टीम पुरुष क्रिकेट में लगातार विश्व टी20 खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बनी. सूर्यकुमार ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘बुमराह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं. मैं उन्हें राष्ट्रीय धरोहर कह सकता हूं. उन्हें पता है कि विकेट कैसे झटके जा सकते हैं, वह इस खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. ''

बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटककर शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 159 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई.

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मुझे लगता है अभी थोड़ा समय लगेगा, लेकिन मैं निश्चित रूप से बहुत खुश हूं. यह लंबा सफर रहा है. यह 2024 विश्व कप के बाद शुरू हुआ. जय शाह, रोहित भाई, उन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया और मुझे नेतृत्व करने का मौका दिया. वहां से यह लंबा सफर रहा और यहां आकर जीत हासिल करना सुखद है. '' कप्तान ने अपने खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने टीम को अभूतपूर्व सफलता दिलाने में मदद की.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो साल में हमने अच्छा क्रिकेट खेला है और हम बस 2024 विश्व कप में अपनाई गई आदतों का पालन करना चाहते थे. लड़कों ने इसे बहुत अच्छी तरह से अपनाया. ''

खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखने के बारे में मुम्बई के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह समझना बहुत जरूरी है कि वे किसमें सक्षम हैं. और मुझे पता था कि उनमें मैच जिताने की काबिलियत है. समय बिल्कुल सही था. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा शीर्ष खिलाड़ी हैं और हमें पता था कि वे कुछ खास करेंगे, और उन्होंने फाइनल में ऐसा ही किया. '' सैमसन (89) और अभिषेक (52) ने पावरप्ले में 92 रन और पहले विकेट के लिए में 98 रन जोड़े.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader